1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UPTET 2026 Date : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तारीख का ऐलान, चेक करें- एग्जाम शेड्यूल और आवेदन की डेट

UPTET 2026 Date : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तारीख का ऐलान, चेक करें- एग्जाम शेड्यूल और आवेदन की डेट

UPTET 2026 Date : यूपी में शिक्षक बनने की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के लिए परीक्षा की घड़ी आ गयी है, क्योंकि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। यह परीक्षा अगले साल 26 और 27 फरवरी 2027 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर सम्पन्न कराई जाएगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- बिहार के बेतिया जिले में सेंको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने की लूट,CCTV फुटेज आया सामने

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने इस संबंध में बुधवार को पूरा शेड्यूल साझा किया है। आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 24 नवंबर 2026 को आधिकारिक विज्ञापन जारी होगा। इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थियों के लिए मुख्य आवेदन करने से पहले ओटीआर कराना पूरी तरह अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थी सफलतापूर्वक अपना ओटीआर पूरा करने के बाद ही वे यूपीटीईटी-2026 के लिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, इच्छुक अभ्यर्थी 23 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें 27 दिसंबर तक आवेदन में संशोधन का मौका मिलेगा। परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर की होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...