समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान को गाजियाबाद की डासना जिला जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है।इससे पहले कोर्ट में 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और आजम खान का 50 हजार रुपये का निजी मुचलका जमा कराया गया। शहनवाज और जुनैद आजम खान के जमानती बने। दोनों की ओर से 50-50 हजार रुपये की दो एफडी जमा की गईं।
गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान को गाजियाबाद की डासना जिला जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है।इससे पहले कोर्ट में 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और आजम खान का 50 हजार रुपये का निजी मुचलका जमा कराया गया। शहनवाज और जुनैद आजम खान के जमानती बने। दोनों की ओर से 50-50 हजार रुपये की दो एफडी जमा की गईं। साथ ही एक शपथ पत्र भी दाखिल किया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कोर्ट ने डासना जेल के लिए रिहाई का परवाना जारी किया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि आजम खां का परवाना उन्हें मिल था, दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद सपा नेता आजम खां को रिहा कर दिया गया है। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां पिता को लेने जेल पहुंचे। जेल के बाहर आजम खां के समर्थक भी जुटे हैं।
आजम खान को ले जाने पर समर्थकों में विवाद
आजम खान रामपुर किस कार में जाएंगे इसको लेकर समर्थको में विवाद हो गया है। दरअसल,कुछ समर्थक चाह रहे थे कि अब्दुला आजम की थार में जाएं, लेकिन यूसुफ मलिक ने अपनी कार स्कॉर्पियो अंदर करवाई है।
आजम खान की रिहाई पर सांसद धर्मेंद्र यादव, बोले-आज सत्य की जीत हुई
आजम खान की रिहाई पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है। पिछले 8 सालों से आजम खान और उनके परिवार को लगातार सताया जा रहा है। सरकार ने अन्याय की परिकाष्ठा पार कर दी है इस देश में ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं होगा। सरकार की बेशर्मी देखिए उच्च न्यायालय ने कल बेल दी और आज सुबह ही यह लोग बिल को कैंसिल करवाने के लिए न्यायालय पहुंच गए। फिर न्यायालय ने जो बात कही वह इस देश के इतिहास में याद रखे जाने वाली बात कही। किस कदर सरकार में बैठे लोग एजेंसी आजम खान साहब को परेशान कर रहे हैं? क्योंकि उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी बना दी समाजवादी पार्टी के नेता हैं इसलिए। जनता और न्यायालय सब देख रही है आने वाले दो-तीन महीनों में सरकार को जनता जवाब देगी।
किस मामले में हुई थी आजम खां की गिरफ्तारी?
आजम खां को 17 नवंबर 2025 को दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल भेजा गया था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद 31 अक्तूबर 2026 को वह रामपुर जिला जेल से बाहर निकले ही थे कि ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी उन्हें गाजियाबाद ले गई और वहां से डासना जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी जौहर विश्वविद्यालय और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी।