Fake Medicine Factory : वाराणसी में नकली दवाओं के खुलासे के बाद UPFSDA और यूपी STF की संयुक्त टीम ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में चल रही एक अवैध दवा फैक्ट्री पर छापा मारा। राजपुरा-खेड़ा बाईपास स्थित इस फैक्ट्री में नामी दवा कंपनियों के ब्रांड के नाम पर महंगी और ज्यादा बिकने वाली दवाएं तैयार की जा रही थीं। इसके साथ ही अवैध दवा फैक्ट्री में एंटीबायोटिक, न्यूरो मेडिसिन और एसिडिटी से जुड़ी दवाओं का अवैध निर्माण किया जा रहा था।

UPFSDA और यूपी STF की छापेमारी के बाद जांच में सामने आया है कि नालागढ़ की अवैध फैक्ट्री में नकली दवाओं को नामी कंपनियों की पैकेजिंग में तैयार किया जा रहा था, ताकि उन्हें असली बताकर बाजार में बेचा जा सके। फैक्ट्री में दवाओं के निर्माण और पैकेजिंग में इस्तेमाल की जा रही ब्लिस्टर पैकिंग मशीन, एल्युमिनियम पैकिंग मशीन, कैप्सूल भरने की मशीन और वजन मापने वाले उपकरण मिलें हैं। मौके से प्रिंटेड फॉयल और स्टीरियो प्रिंटिंग से जुड़े उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इन मशीनों और पैकेजिंग सामग्री के जरिए नकली दवाओं को नामी कंपनियों के ब्रांड जैसा रूप दिया जा रहा था। इन नकली दवाओं को असली दवाओं के नाम पर बेचे जाने की आशंका है।
बता दें कि पिछले सप्ताह यूपी के वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 17 प्रकार की नकली दवाएं बरामद हुई थीं। इनमें PAN-D, प्रेसिज-300, न्यूरो-300, Pregabalin C-AZ, Cefixime-Azithromycin और A-Cipex-625 जैसी दवाएं शामिल थीं। अब हिमाचल के सोलन स्थित नालगढ़ में नकली दवाओं की फैक्ट्री का पर्दाफाश होने के बाद अंतरराज्यीय नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच जारी है।