IPL 2027 के लिए मंगलवार को रिटेंशन डे है। दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल करने में जुटी हैं। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को अपने साथ जोड़ा है।
नई दिल्ली। IPL 2027 के लिए मंगलवार को रिटेंशन डे है। दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल करने में जुटी हैं। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को अपने साथ जोड़ा है।
Are you ready, Superfans? 🦁
#WhistlePodu #IPL2027 https://t.co/zLdA4WWOOu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेंशन डे पर एक वीडियो जारी किया है, इस वीडियो में कुछ लोग दिख रहे हैं, लेकिन जैसे ही वीडियो खत्म होता है। सभी धोनी की 7 नंबर वाली जर्सी में दिख रहे हैं। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि धोनी चेन्नई की टीम में ही रहेंगे और वो कहीं नहीं जा रहे हैं। हालांकि कुछ फैन्स ने इसी वीडियो के कमेंट में माना है कि धोनी आईपीएल से संन्यास लेने वाले हैं।