1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. IPL 2027 : जहीर खान बने चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच, स्टीफन फ्लेमिंग की लेंगे जगह

IPL 2027 : जहीर खान बने चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच, स्टीफन फ्लेमिंग की लेंगे जगह

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच बन गए हैं। सीएसके ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिये जहीर की नियुक्ति का एलान किया। जहीर स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) की जगह लेंगे जिन्होंने आईपीएल 2026 सीजन के बाद मुख्य कोच पद से इस्तीफा दिया था

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच बन गए हैं। सीएसके ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिये जहीर की नियुक्ति का एलान किया। जहीर स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) की जगह लेंगे जिन्होंने आईपीएल 2026 सीजन के बाद मुख्य कोच पद से इस्तीफा दिया था। सीएसके (CSK)  और स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming)  ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था जिसके बाद चेन्नई ने जहीर को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

पढ़ें :- इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 2023 से जेल में बंद पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर मार्च निकालने वाली थी

पढ़ें :- Unitree Humanoid Robots :  ह्यूमनॉइड रोबोट्स टेक्नोलॉजी का नया चेहरा , डांस देखकर लोग दंग रह गए

सफल रहा था फ्लेमिंग का कार्यकाल

फ्लेमिंग लंबे समय से सीएसके के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन आईपीएल 2026 के सीजन के कुछ महीने बाद ही उन्होंने इस टीम का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया था। स्टीफन फ्लेमिंग साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। इसके बाद साल 2009 में उन्होंने टीम के मुख्य कोच की कमान संभाली। पिछले 17 वर्षों से सीएसके और फ्लेमिंग का साथ मजबूती से रहा और फ्रेंचाइजी ने कई सफलताएं हासिल की। फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में सीएसके ने सफलता के नए आयाम छुए। उनके कोच रहते सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी और दो बार चैंपियंस लीग टी20 का खिताब अपने नाम किया। इतनी ही नहीं, सीएसके ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 10 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची।

जहीर के सामने बड़ी चुनौती

सीएसके की टीम आखिरी बार 2023 में आईपीएल की चैंपियन बनी थी, लेकिन इसके बाद से टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। सीएसके की टीम लगातार तीन सीजन तक प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी। 2024, 2025 और 2026 में टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। 2024 में सीएसके पांचवें स्थान पर रही, जबकि 2025 में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी। वहीं, 2026 सीजन में टीम ने आठवें स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया था। अब अगले सत्र से पहले कोचिंग में बदलाव करना यह संकेत देता है कि टीम आईपीएल 2027 में जोरदार वापसी की तैयारी में जुट गई है। ऐसे में जहीर के सामने चुनौती है कि इस टीम को उस स्तर पर दोबारा पहुंचाया जाए जिसके लिए टीम मशहूर है।

कई टीम से जुड़ चुके हैं जहीर

पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर जीत: उपाध्यक्ष बने निर्दलीय दीपांशु शोकीन

2017 में आईपीएल से संन्यास लेने के बाद जहीर ने कई अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है। तीन टीमों आरसीबी, मुंबई और दिल्ली के लिए खेलने के बाद उन्हें आईपीएल 2019 से पहले मुंबई इंडियंस का क्रिकेट ऑपरेशन का निदेशक बनाया गया और बाद में वे टीम के ग्लोबल डेवलपमेंट हेड बने। उन्हें आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर नियुक्त किया गया था, लेकिन अगले सीजन से पहले ही वे इस फ्रेंचाइजी से अलग हो गए। एक खिलाड़ी के तौर पर जहीर ने 100 आईपीएल मैच खेले और 27.27 की औसत से 102 विकेट लिए। यह उनके शानदार भारतीय करियर का ही एक हिस्सा था, जिसमें उन्होंने सभी प्रारूप में कुल 610 विकेट लिए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...