1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Unitree Humanoid Robots :  ह्यूमनॉइड रोबोट्स टेक्नोलॉजी का नया चेहरा , डांस देखकर लोग दंग रह गए

Unitree Humanoid Robots :  ह्यूमनॉइड रोबोट्स टेक्नोलॉजी का नया चेहरा , डांस देखकर लोग दंग रह गए

रोबोट्स टेक्नोलॉजी के करतबों को देखकर लोग हैरान हो रहे है।एक कलाकार की तरह रोबोट्स नृत्य कर रहें है और एक योद्धा की तरह युद्ध ​कौशल में निपुणता दिखा रहें है। चीनी डांसर वू युफेई, चीनी ह्यूमनॉइड पायनियर 'यूनिट्री' द्वारा बनाए गए रोबोट्स की एक टीम के साथ, अमेरिका के पॉपुलर टीवी शो 'अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट' के फ़ाइनल में पहुँच गई हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Unitree Humanoid Robots : रोबोट्स टेक्नोलॉजी के करतबों को देखकर लोग हैरान हो रहे है।एक कलाकार की तरह रोबोट्स नृत्य कर रहें है और एक योद्धा की तरह युद्ध ​कौशल में निपुणता दिखा रहें है। चीनी डांसर वू युफेई, चीनी ह्यूमनॉइड पायनियर ‘यूनिट्री’ द्वारा बनाए गए रोबोट्स की एक टीम के साथ, अमेरिका के पॉपुलर टीवी शो ‘अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट’ के फ़ाइनल में पहुँच गई हैं। सिंक्रोनाइज़्ड डांस रूटीन से लेकर कुंग-फू मूव्स तक, वू का कहना है कि रोबोट्स की तेज़ी से सीखने की क्षमता “काफ़ी डरावनी” है।

पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर जीत: उपाध्यक्ष बने निर्दलीय दीपांशु शोकीन

अमेरिका के लोकप्रिय शो America’s Got Talent पर एक ऐसी परफॉर्मेंस देखने को मिली जिसने दर्शकों और जजों दोनों को हैरान कर दिया। चाइनीज कंपनी Unitree के Humanoid Robots ने पारंपरिक मार्शल आर्ट्स स्टाइल में सिंक्रनाइज्ड डांस प्रस्तुत किया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रोबोट्स ने दिखाया कमाल का तालमेल
स्टेज पर चीनी मंदिर जैसा बैकड्रॉप था। रोबोट्स पारंपरिक पोशाक में दिखाई दिए और एक साथ एक जैसे मूव्स करने लगे। किक, स्पिन और एक्रोबेटिक स्टंट इतनी परफेक्ट तरीके से हुए कि ऑडियंस तालियां बजाती रह गई। कुछ Human Dancers भी उनके साथ नजर आए, लेकिन रोबोट्स की स्थिरता और स्पीड ने सबका ध्यान खींच लिया।

क्यों हो रही है इतनी चर्चा
Unitree पहले से ही अपने एडवांस्ड ह्यूमनॉइड और क्वाड्रूपेड रोबोट्स के लिए जानी जाती है। इस परफॉर्मेंस ने दिखाया कि रोबोट अब सिर्फ फैक्ट्री या लैब तक सीमित नहीं रहे। वे मनोरंजन के क्षेत्र में भी दखल दे सकते हैं।

टेक्नोलॉजी का नया चेहरा
इस शो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सिर्फ प्रोग्रामिंग से इतने जटिल और सिंक्रनाइज्ड मूव्स कराना आसान नहीं होता। यह परफॉर्मेंस रोबोट कंपनियों के बीच होड़ को भी और तेज कर सकती है।

पढ़ें :- Powerhouse of Nutrients : मोटे आनाज पोषक तत्वों का पावरहाउस माने जाते है , स्वास्थ्य के लिए बेहतर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...