यूजीसी को लेकर सियासत लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को आगरा में यूजीसी के विरोध में यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने रविवार को ट्रैक्टर मार्च का एलान किया था। रविवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर मार्च की शुरूआत किए लेकिन पुलिस ने उनके मार्च को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान वहां पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोंकझोंक शुरू हो गयी। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी।
आगरा। यूजीसी को लेकर सियासत लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को आगरा में यूजीसी के विरोध में यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने रविवार को ट्रैक्टर मार्च का एलान किया था। रविवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर मार्च की शुरूआत किए लेकिन पुलिस ने उनके मार्च को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान वहां पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोंकझोंक शुरू हो गयी। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी।
प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिए। प्रदर्शनकारियों के वहां पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ नाई की सराय पर पहुंच गई। यहां पर भीड़ ने जमकर हंगामा किया और इस दौरान पथराव की भी घटना हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हल्काबल का प्रयोग करते हुए खदेड़ दिया।
बताया जा रहा है कि, खंदौली क्षेत्र के मुड़ी चौराहे पर यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने शनिवार देर रात धरना शुरू किया था। मोर्चे के सदस्यों के पहुंचने के साथ ही मौके पर ट्रैक्टरों का जुटना भी शुरू हो गया। मोर्चा की ओर से पहले 20 सितंबर को ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया गया था लेकिन कार्यकर्ता शनिवार रात से ही धरने पर बैठ गए।