महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर ऑफ-रोड एसयूवी महिंद्रा थार के थ्री-डोर वाले मॉडल के फेसलिफ्ट वर्जन का पहला ऑफिशियल टीज़र जारी कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर An icon, now more iconic और Coming soon to a rear-view mirror near you जैसे मैसेजेस के साथ मिट्टी से सना हुआ फ्रंट ग्रिल दिखाया है।
Mahindra Thar Facelift Teaser : महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर ऑफ-रोड एसयूवी महिंद्रा थार के थ्री-डोर वाले मॉडल के फेसलिफ्ट वर्जन का पहला ऑफिशियल टीज़र जारी कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर An icon, now more iconic और Coming soon to a rear-view mirror near you जैसे मैसेजेस के साथ मिट्टी से सना हुआ फ्रंट ग्रिल दिखाया है। ये टीजर साफ तौर पर बताता है कि नई थार का लॉन्च 22 सितंबर 2026 को होने वाला है। 3-Door थार अक्टूबर 2020 में लॉन्च हुई थी और Thar Roxx (5-Door) के आने के बाद से ही 3-Door मॉडल को अपडेट करने की मांग बढ़ गई थी।
टीज़र में मटमैला फ्रंट ग्रिल
टीज़र में सबसे पहले नज़र आता है मटमैला फ्रंट ग्रिल। इसमें वर्टिकल स्लॉट्स के साथ मेश इंसर्ट्स दिख रहे हैं और ऊपर महिंद्रा का अक्षर लिखा हुआ है। तस्वीरें काफी क्लोज-अप हैं, इसलिए हेडलाइट्स, बंपर या बाकी एक्सटीरियर का पूरा रूप अभी नहीं पता चला है। फिर भी ये साफ है कि कंपनी ने थार के ऑफ-रोड कैरेक्टर को और मजबूत करने पर जोर दिया है। पहले के स्पाई शॉट्स में जो डिजाइन नजर आ रहा था, उसके मुताबिक नई थार में थार रॉक्स से इंस्पायर्ड सर्कुलर प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स और सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल आने की उम्मीद है।
बंपर और कलर ऑप्शंस
फ्रंट और रियर बंपर में मामूली बदलाव के साथ नए बॉडी-कलर्ड ग्रिल विकल्प और नए पेंट्स जोड़े जाने की उम्मीद है।
इंजन और परफॉरमेंस
इंजन ऑप्शंस में बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। 1.5-लीटर टर्बो डीजल, 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। छोटे डीजल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स और रियर-व्हील ड्राइव का कॉम्बिनेशन बना रहेगा, जबकि बड़े इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ फोर-व्हील-ड्राइव में उपलब्ध होंगे।
संभावित कीमत
र्तमान में थार 3-डोर का प्राइस रेंज करीब 10.32 लाख से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. फेसलिफ्ट वर्जन में हल्की प्राइस बढ़ोतरी हो सकती है।