Barabanki Floods : यूपी के बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से हेतमापुर गांव में अचानक आयी बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई है। इस बाढ़ में करीब 25 घर बह जाने की खबर है। कटान बढ़ने से आस-पास के आबादी वाले क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश कहा कि भला क्या जलाये कोई दीया, जब पानी में डूब गया है दीप।
Barabanki Floods : यूपी के बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से हेतमापुर गांव में अचानक आयी बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई है। इस बाढ़ में करीब 25 घर बह जाने की खबर है। कटान बढ़ने से आस-पास के आबादी वाले क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश कहा कि भला क्या जलाये कोई दीया, जब पानी में डूब गया है दीप।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि भाजपा बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की बजाए उत्सव मना रही है। उन्होंने लिखा, ‘भला क्या जलाये कोई दीया जब पानी में डूब गया है दीप… भाजपा सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी जनता, इस बात से बेहद ख़फ़ा-नाराज़ है कि जब लोगों के घर उजड़ गये हैं, हर तरह तकलीफ़ ही तकलीफ़ है, न राहत सामग्री है न कोई पूछनेवाला फिर ऐसे में भाजपा उत्सव मनाने का निंदनीय कृत्य कैसे कर रही है। भाजपा को क्या आम जनता, ग़रीबों, शोषितों, वंचितों और बाढ़-पीड़ितों का रत्ती भर भी ख़्याल नहीं है।’
भला क्या जलाये कोई दीया
जब पानी में डूब गया है दीपभाजपा सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी जनता, इस बात से बेहद ख़फ़ा-नाराज़ है कि जब लोगों के घर उजड़ गये हैं, हर तरह तकलीफ़ ही तकलीफ़ है, न राहत सामग्री है न कोई पूछनेवाला फिर ऐसे में भाजपा उत्सव मनाने का निंदनीय कृत्य कैसे कर रही… pic.twitter.com/BBxSc9HyK9
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 18, 2026
पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव
बाराबंकी में बाढ़ को लेकर एक मीडिया आउटलेट की ग्राउंड रिपोर्टिंग का वीडियो शेयर करते हुए सपा प्रमुख ने लिखा, ‘भाजपा सरकार तत्काल भोजन-पानी, दवाई व अन्य दैनंदिनी ज़रूरतों के लिए राहत सामग्री पहुंचाए या कह दे कि जनता से उसे कोई मतलब नहीं है। घोर निंदनीय!’ बता दें कि पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम मनाने को लेकर भाजपा विरोधियों के निशाने पर है। विपक्षी दल यूपी और बिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुद्दा उठाकर सरकार को घेर रहे हैं।