1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video-बाइक को टक्कर मार कार से घसीटा और उठती रही चिंगारियां, दिल्ली आरके पुरम इलाके में 73 साल के बुजुर्ग ने की ऐसी हरकत

Video-बाइक को टक्कर मार कार से घसीटा और उठती रही चिंगारियां, दिल्ली आरके पुरम इलाके में 73 साल के बुजुर्ग ने की ऐसी हरकत

देश की राजधानी दिल्ली के आरकेपुरम इलाके में कल रात एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार के निचले हिस्से में फंस गई। इसके बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को करीब 100 से 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के आरकेपुरम इलाके में कल रात एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार के निचले हिस्से में फंस गई। इसके बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को करीब 100 से 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

पढ़ें :- TMC सांसद बाबुल सुप्रियो ने चुनाव आयोग के फैसले पर उठाया सवाल, बोले- देश की राजनीति का नैतिक स्तर लगातार नीचे जा रहा है?

हादसे के दौरान कार के नीचे फंसी बाइक से सड़क पर चिंगारियां निकलती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे घेरकर रोक लिया।

बाल-बाल बचा बाइक सवार युवक

गनीमत यह रही कि कार की टक्कर लगते ही बाइक पर बैठा युवक दूर जा गिरा, जिससे वह कार की चपेट में आने से बच गया। युवक को मामूली चोटें आई हैं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को मौके पर ही दबोच लिया और तुरंत दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 73 वर्षीय कार चालक वेणु गोपाल को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और जीवन जोखिम में डालने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...