1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर पर 17 बार चाकू से जानलेवा हमला, ट्रंप प्रशासन की ‘मिस्टर सिंह’ वाली पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद

अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर पर 17 बार चाकू से जानलेवा हमला, ट्रंप प्रशासन की ‘मिस्टर सिंह’ वाली पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद

अमेरिका के वायोमिंग से सिख समुदाय के लिए बेहद चिन्ताजनक खबर सामने आई है। यहां एक 28 वर्षीय पंजाबी सिख ट्रक ड्राइवर गुरविंदर सिंह पर 17 बार चाकू से हमला किया गया। जब वे पेंसिल्वेनिया जा रहे थे तभी यह हमला इंटरस्टेट-80 पर स्थित बिटर क्रीक रेस्ट एरिया में हुआ।

By Sushil Sah 
Updated Date

अमेरिका। अमेरिका के वायोमिंग से सिख समुदाय के लिए बेहद चिन्ताजनक खबर सामने आई है। यहां एक 28 वर्षीय पंजाबी सिख ट्रक ड्राइवर गुरविंदर सिंह पर 17 बार चाकू से हमला किया गया। जब वे पेंसिल्वेनिया जा रहे थे तभी यह हमला इंटरस्टेट-80 पर स्थित बिटर क्रीक रेस्ट एरिया में हुआ।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-मैंने रुकवाए आठ युद्ध, ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार

रिपोर्टों के मुताबिक, पीड़ित रविवार सुबह रेस्ट एरिया के बाथरूम में गए थे। ऐसा आरोप है कि एक व्यक्ति उनका पीछा करते हुए अंदर पहुंचा और अचानक से उन पर हमला कर दिया। इस हमलें में गुरविंदर सिंह के शरीर पर गर्दन, सीने, हाथ और पसलियों समेत कई जगह चोटें आईं। हमले के बाद वह किसी तरह बाहर निकले और सहायता के लिए फोन किया। फिलहाल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसके साथ ही आरोपी पर attempted first-degree murder का आरोप लगाया गया है।

इस घटना को लेकर चर्चा तेज है क्योंकि कुछ दिन पहले ही अमेरिका के Department of Homeland Security यानी DHS ने सोशल मीडिया पर एक विवादित AI-generated पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में पगड़ी पहने एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति को “Mr Singh” के नाम से दिखाया गया था। साथ ही संदेश में अमेरिकी सड़कों से हटने तथा खुद अमेरिका छोड़ने की बात कही गई थी। बता दें कि इस पोस्ट को लेकर सिख और भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने नस्लीय और धार्मिक प्रोफाइलिंग के आरोप लगाए थे। इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद DHS ने उस पोस्ट को हटा दिया था। अब सिख संगठनों ने वायोमिंग हमले की पूरी और पारदर्शी जांच की मांग की है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि हमले के पीछे नस्लीय या धार्मिक नफरत की कोई भूमिका थी या नहीं। हालांकि, हाल के रिपोर्टों में अभी तक इस हमले के मकसद की अंतिम पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि इस पूरे मामले ने अमेरिका में सिख और दक्षिण एशियाई समुदाय की सुरक्षा, नस्लीय पहचान और इमिग्रेशन नीति से जुड़ी बहस को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

पढ़ें :- Donald Trump Visa Rules : डोनाल्ड ट्रंप के 4 साल वाले वीजा नियम पर लगी रोक, भारतीय छात्रों छात्रों के लिए बड़ी राहत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...