1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs JPN Live : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जापान करेगा पहले बल्लेबाजी

IND vs JPN Live : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जापान करेगा पहले बल्लेबाजी

IND vs JPN Live : हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज से एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरू कर रही है। टीम को अपना पहला मैच मेजबान जापान के खिलाफ खेलना है। जिसके लिए टॉस हो चुका है और टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs JPN Live : हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज से एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरू कर रही है। टीम को अपना पहला मैच मेजबान जापान के खिलाफ खेलना है। जिसके लिए टॉस हो चुका है और टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

पढ़ें :- वरुण चक्रवर्ती फिर चोटिल, एशियन गेम्स से बाहर: 22 साल के विप्रज निगम को आया टीम इंडिया का बुलावा

भारत और जापान की विमेन टीमों के बीच यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना है। इस मैच में पहली गेंद भारतीय समयानुसार, सुबह 10:30 बजे फेंकी जाएगी। टीम इंडिया एशिया कप फ़ाइनल में श्रीलंका को हराकर मौजूदा चैंपियन के तौर पर एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहा है। इसके अलावा, टीम गोल्ड मेडल को डिफेंड करने के लिए उतरने वाली है। आइये दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डाल लेते हैं-

जापान विमेन (प्लेइंग इलेवन): हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो (डब्ल्यू), माई यानागिडा (सी), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफ़ोर्ड, अयुमी फुजिकावा, हिनासे गोटो, एरिका तोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोतो

भारत विमेन (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

पढ़ें :- महिला एशिया कप का फाइनल आज: श्रीलंका से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, पिछली बार भारत हारा था
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...