भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 के बाद उनके बाएं पैर में परेशानी हुई थी। जांच में साइड स्ट्रेन की पुष्टि के बाद वह सीरीज के बाकी मैच भी नहीं खेल पाएंगे...
Cricket Updates: भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 के बाद उनके बाएं पैर में परेशानी हुई थी। जांच में साइड स्ट्रेन की पुष्टि के बाद वह सीरीज के बाकी मैच भी नहीं खेल पाएंगे। वरुण ने करीब दो महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी और पहले टी-20 में 4 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया था। इससे पहले वह ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग चोट से भी जूझ चुके हैं और रिहैब के बाद मैदान पर लौटे थे।
वरुण की जगह 22 साल के लेग-स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया गया है। निगम IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 19 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 13 विकेट हैं। बल्लेबाजी में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है और IPL स्ट्राइक रेट करीब 176 का है। टीम में जगह के लिए कुलदीप यादव भी विकल्प थे, लेकिन आगामी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज को देखते हुए चयनकर्ताओं ने निगम को एशियन गेम्स के लिए चुना है।