कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन (The Great Indian Kapil Show Season 5) 26 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा और ठीक त्योहारों के मौसम के समय आएगा।
नई दिल्ली। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन (The Great Indian Kapil Show Season 5) 26 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा और ठीक त्योहारों के मौसम के समय आएगा।
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) , सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के साथ वापसी करेंगे। शो में सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत, कॉमेडी स्केच, मजाक-मस्ती और हल्के-फुल्के अंदाज में टांग खिंचाई का सिलसिला जारी रहेगा। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 5 (The Great Indian Kapil Show Season 5) , 26 सितंबर को प्रीमियर होगा। अनाउंसमेंट में जो गाना आया है, उसे भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
Dhol, nagaada sab bajege, kyunki Hansi Ka TyoHAHAar ab Netflix pe sajega! 🥳 pic.twitter.com/vJv22fnSht
— Netflix India (@NetflixIndia) September 16, 2026
इस सीजन में भी बड़े स्टार्स और कहानियां
इस सीजन में भी कई तरह के मेहमान शामिल होंगे। सेलेब्रिटीज और सुर्खियों में रहने वाले लोगों से लेकर अनोखी कहानियों वाले लोगों तक, यह शो कई ऐसे पल दिखाएगा जिनकी किसी को उम्मीद नहीं होगी।
क्या बोले कपिल शर्मा?
नए सीजन के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि हर सीजन में हमें लगता है कि हमने बहुत मस्ती कर ली है, और फिर हमें एहसास होता है कि अभी तो और भी बहुत कुछ बाकी है! और कहीं न कहीं मुझे लगता है कि यही चीज हमें आगे बढ़ाती रहती है। दुनिया भर में हमारे दर्शकों ने Netflix पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को जो प्यार दिया है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं और इस बार हम आने वाले त्योहारों को पूरे दिल से मनाएंगे… चाहे वह दिवाली हो या क्रिसमस। बस लिफाफ़े अर्चना जी से दूर रखिएगा, बाकी हम हंसी का त्योहार तो लेकर आ ही रहे हैं।’
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन
नेटफ्लिक्स की सीरीज हेड, तान्या बामी ने भी शो की वापसी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ‘जैसे-जैसे हम अलग-अलग तरह की आवाजों, फॉर्मेट और फ्लेवर के साथ अपनी कॉमेडी लिस्ट को बढ़ा रहे हैं, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ने हर समय पसंद किए जाने वाले और हमेशा लोकप्रिय रहने वाले फैमिली एंटरटेनर के तौर पर अपनी एक अलग जगह बना ली है। अब अपने पांचवें सीजन में, यह शो इस बात का सबूत है कि इस शो के लिए हमारी खास सोच सभी उम्र के दर्शकों को एक साथ ला रही है और एक साझा सांस्कृतिक अनुभव बना रही है।’
लोगों के मन में उत्साह बढ़ा
उन्होंने आगे कहा,कि छह महीने के गैप के बाद वापसी करते हुए, शो को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ रहा है, और हम इसे मेहमानों की शानदार लिस्ट और त्योहारों के मौसम की शुरुआत में ही वापस लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह सीजन ‘हर तरह की कॉमेडी’ के बारे में है, जिसमें कपिल सच में ‘कॉमेडी किंग’ के अपने टाइटल पर खरे उतरते हैं। हम दर्शकों के लिए नए पल, सरप्राइज़ और सबसे बढ़कर, ‘हंसी का त्योहार’ को सभी के लिए एक जश्न बनाने के और भी कारण लाने के लिए उत्साहित हैं।’
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ कब-कहां देखें?
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 5 नेटफ्लिक्स पर 26 सितंबर को प्रीमियर होगा। नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम होंगे।