प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर काशी में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा, काशी की इस धरती पर सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ के चरणों में प्रणाम करता हूं।
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर वाराणसी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए गठबंधन के कई और नेता जुटे हुए हैं और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन—पूजन किए। इस दौरान सभी ने बाबा विश्वनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे।
‘नए भारत’ के शिल्पी, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी, आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू जी और @BJP4UP के माननीय प्रदेश… pic.twitter.com/VDmL2U8vzP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 17, 2026
पढ़ें :- Prime Minister Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जश्न, मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जन्मदिन, रूसी राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर काशी में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा, काशी की इस धरती पर सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ के चरणों में प्रणाम करता हूं। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण क्षण है, आज हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। मेरी यात्रा मेरे प्रधानमंत्री के साथ 12 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी। उन्होंने मुझे हर क्षण प्रोत्साहित करने का काम किया। वह हर कार्यकर्ता, हर नागरिक को अपना परिवार का सदस्य मानकर काम करते हैं।

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता वाराणसी के सांसद देश के प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए मां गंगा और मां अन्नपूर्णा से उनके दीर्घायु की कामना करते हुए 2047 तक पीएम के नेतृत्व में देश के विकसित होने की कामना करता हूं। यह वर्ष हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण वर्ष है। इस साल सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और तब से बिना रुके, बिना झुके और बिना डिगे आगे बढ़ाया। इस पर हम सभी गौरव की अनुभूति कर सकते हैं।
