School children against 'Land Mafia' : यूपी के ग्रेटर-नोएडा में स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे के 'भूमाफिया' के मंसूबों पर जेन-एल्फा ने पानी फेर दिया। यहां दनकौर कस्बे में स्थित बिहारीलाल इंटर कॉलेज की करीब 2 हजार गज की जमीन पर कथित तौर पर अवैध कब्जे की कोशिश की गयी। जिसके खिलाफ स्कूली छात्र एकजुट हुए और उन्होंने निर्माणाधीन अवैध बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त कर आरोपियों को मौके से खदेड़ दिया। इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
School children against ‘Land Mafia’ : यूपी के ग्रेटर-नोएडा में स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे के ‘भूमाफिया’ के मंसूबों पर जेन-एल्फा ने पानी फेर दिया। यहां दनकौर कस्बे में स्थित बिहारीलाल इंटर कॉलेज की करीब 2 हजार गज की जमीन पर कथित तौर पर अवैध कब्जे की कोशिश की गयी। जिसके खिलाफ स्कूली छात्र एकजुट हुए और उन्होंने निर्माणाधीन अवैध बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त कर आरोपियों को मौके से खदेड़ दिया। इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस घटना को लेकर बिहारीलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक महकार सिंह का कहना है कि भूमाफियाओं की नजर काफी समय से कॉलेज की खेल मैदान और परिसर से सटी जमीन पर है। उन्होंने बुधवार को बड़ी संख्या में मजदूर बुलवाये और करीब 2 हजार गज जमीन पर अवैध रूप से बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू करवा दिया था। लेकिन, जब छात्रों और स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण का विरोध किया। आक्रोशित छात्रों ने निर्माणाधीन अवैध बाउंड्री वॉल को ढहा दिया। छात्रों का गुस्सा देखकर भूमाफिया और उनके साथी भाग खड़े हुए।
स्कूल प्रशासन के अनुसार, जिस जमीन पर अवैध बाउंड्री वॉल बनायी जा रही थी, वो जमीन छात्रों के भविष्य और खेलकूद के लिए है और उस पर किसी भी कीमत पर भूमाफियाओं का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से आरोपियों की पहचानकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Uttar Pradesh के ग्रेटर नोएडा में बिहारी लाल इंटर कॉलेज के बच्चों को भड़काकर मैनेजमेंट ने दीवार तुड़वा दी। दो पक्षों का विवाद था।
आरोप है कि मैनेजमेंट ने स्कूली बच्चों को भड़काकर मौके पर बुलाया और बच्चों ने वही बाउंड्री तोड़ डाली। मैनेजमेंट का आरोप है कि दूसरी तरफ के लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी।
पढ़ें :- फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग, ग्रेटर नोएडा में दजेह के लिए प्रताड़ित कर दीपिका की ली गई जान!
— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) October 7, 2026
दोनों पक्षों का विवाद राजस्व में विचाराधीन
इस मामले में एसीपी रविशंकर मिश्र ने बताया कि दो पक्षों के बीच इंटर कॉलेज की जमीन का विवाद है। दोनों पक्षों का विवाद राजस्व में विचाराधीन है। इस पर एक पक्ष ने निर्माण शुरू किया था तो कॉलेज के पक्ष ने इसका विरोध किया। वहीं, स्कूली बच्चे भी इस विवाद में शामिल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को समझाया और वापस भेज दिया। राजस्व का फैसला आने तक दोनों पक्षों को निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई है।