ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी में आज 9 अक्टूबर 2026 यानी शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती सूचना के मुताबिक, युवक सोसायटी की 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
उतर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी में आज 9 अक्टूबर 2026 यानी शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती सूचना के मुताबिक, युवक सोसायटी की 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ में ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर युवक 12वीं मंजिल से कैसे गिरा?
इसके अलावा पुलिस सोसायटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही आसपास मौजूद लोगों और युवक से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना किन परिस्थितियों में हुई उसका पता लगाया जा सके।
फिलहाल, युवक की पहचान और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।