1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. रात में परिवार ने खाया था नूडल्स और पिए थे चाय, सुबह मृत मिले मां-बाप और तीन बच्चे, जांच में जुटी ग्रेटर नोएडा पुलिस

रात में परिवार ने खाया था नूडल्स और पिए थे चाय, सुबह मृत मिले मां-बाप और तीन बच्चे, जांच में जुटी ग्रेटर नोएडा पुलिस

Greater Noida: यूपी के ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। यह घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव की है, जहां पर एक घर में माता-पिता और तीन बच्चे मृत पाये गए। इस मामले में फूड पॉइजनिंग के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, नगला श्री पदम गांव के निवासी महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (सात) और तीन वर्षीय बेटे साक्षात की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे। इसके बाद उनकी मौत होने की सूचना मिली। आसपास के लोगों और महेश की मां ने बताया है कि परिवार ने रात में नूडल्स और चाय का सेवन किया था। इसके बाद सभी सो गए। इसके बाद सुबह जब परिवार के पांचों सदस्य मृत मिले, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, एंबुलेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस को आशंका है कि ये मौतें फूड पॉइजनिंग के कारण हो सकती हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...