1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Delimitation Bill Mallikarjun Kharge :  परिसीमन बिल पर INDIA ब्लॉक का हमला तेज, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी सरकार संविधान बदलने की कोशिश में जुटी

Delimitation Bill Mallikarjun Kharge :  परिसीमन बिल पर INDIA ब्लॉक का हमला तेज, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी सरकार संविधान बदलने की कोशिश में जुटी

संसद के विशेष सत्र में पेश किए जाने वाले परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक गहमा-गहमी तेज होती जा रही है। सरकार और विपक्ष दोनों तरफसे इस बिल को लेकर अपने अपने तर्क और बयानो का दौर तेज़ हो गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Delimitation Bill Mallikarjun Kharge :  संसद के विशेष सत्र में पेश किए जाने वाले परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक गहमा-गहमी तेज होती जा रही है। सरकार और विपक्ष दोनों तरफसे इस बिल को लेकर अपने अपने तर्क और बयानो का दौर तेज़ हो गया है। जहां एक तरफ सत्ता पक्ष की ओर से परिसीमन बिल के समर्थन आने वाले राजनीतिक दलों के सहमति ककी बात बतायी जा रही है , वहीं विपक्ष की ओर से INDIA ब्लॉक बिल को लेकर तीखा हमल कर रहा है। बिल को लेकर ‘INDIA’ गठबंधन ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक के बाद बुलाई गई एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस विधेयक को देश के लोकतंत्र, संविधान और वंचित वर्गों के अधिकारों पर सीधा हमला करार दिया।

पढ़ें :- कांग्रेस ने सारी अटकलों पर लगाया विराम, राज्यसभा प्रत्याशी के नामों का किया ऐलान, इस चेहरे पर दांव लगाकर मचाई हलचल

इस दौरान विधेयक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट किया कि INDIA ब्लॉक इस परिसीमन संशोधन विधेयक (Delimitation Amendment Bill) को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसद में बहुमत का फायदा उठाकर तानाशाही और चीन जैसी स्थिति कायम करना चाहती है।

विधेयक लोकतंत्र के लिए एक बेहद गंभीर खतरा
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन के सभी नेताओं ने सामूहिक रूप से यह तय किया है कि मोदी सरकार द्वारा लाया जा रहा यह संविधान संशोधन विधेयक लोकतंत्र के लिए एक बेहद गंभीर खतरा है। लोकतंत्र को ध्वस्त करने और निरंकुश सत्ता हासिल करने के लिए वे अब ‘800 पार’ का लक्ष्य बना रहे हैं। चुनाव में उनका ‘400 पार’ का नारा पूरी तरह फ्लॉप हो चुका था, इसलिए अब सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाकर वे हमेशा के लिए सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं।

एकदलीय शासन वाली व्यवस्था
खरगे ने ये भी कहा कि अगर सरकार को इस बिल पर बहुमत मिल जाता है, तो वे आगे चलकर संविधान को पूरी तरह बदलने की कोशिश भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश को इससे बहुत बड़ा नुकसान होगा और सरकार ‘मनुस्मृति’ का एजेंडा थोपकर चीन जैसे एकदलीय शासन वाली व्यवस्था बनाना चाहती है।

“SC और ST समुदाय के अधिकारों पर डकैती”
विधेयक के प्रावधानों के बारे में बताते हुए खरगे ने कहा कि इस संशोधन में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के हितों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। खरगे ने कहा किसी भी राज्य में SC और ST वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की संख्या उनकी आबादी के अनुपात में होनी चाहिए।

पढ़ें :- PM मोदी खुद कायर हैं, हम लड़ते रहेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे : मल्लिकार्जुन खड़गे

आरक्षित सीटों की संख्या
नियमानुसार, नई व्यवस्था में SC/ST वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़नी चाहिए थी, लेकिन प्रस्तावित संशोधन में ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है। जनगणना का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा कि आगामी जनगणना के आंकड़ों के आधार पर जब आरक्षण तय होगा, तो आबादी बढ़ने के कारण SC/ST समुदाय अधिक सीटों का हकदार होगा। हालांकि, सरकार नई जनगणना की रिपोर्ट आने से पहले ही अपने तात्कालिक राजनीतिक लाभ के लिए संशोधन लागू कर इन वर्गों को उनके वाजिब हक से वंचित करना चाहती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...