1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते…’ अखिलेश-आजम के खिलाफ लखनऊ में लगी होर्डिंग्स

‘मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते…’ अखिलेश-आजम के खिलाफ लखनऊ में लगी होर्डिंग्स

लखनऊ : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक को लेकर सपा नेता आजम खान और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की जुबानी जंग जारी है। दोनों खुद को मुसलमानों का सच्चा हितैषी बताने और एक-दूसरे पर मुस्लिम वोट बैंक की सियासत करने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, राजधानी लखनऊ में पोस्टर वॉर भी छिड़ा हुआ। सामने आए नए पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान पर निशाना साधा गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक को लेकर सपा नेता आजम खान और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की जुबानी जंग जारी है। दोनों खुद को मुसलमानों का सच्चा हितैषी बताने और एक-दूसरे पर मुस्लिम वोट बैंक की सियासत करने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, राजधानी लखनऊ में पोस्टर वॉर भी छिड़ा हुआ। सामने आए नए पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान पर निशाना साधा गया है।

पढ़ें :- अखिलेश के 'PDA रथ' के रंग को मायावती ने बताया 'भगवा', बोलीं- क्या सपा प्रमुख का मुस्लिम वोट बैंक से भरोसा उठ गया?

लखनऊ में पूर्व सीएम अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री आजम खान को निशाने पर लेकर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में 2013 मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर दोनों नेताओं पर सवाल उठाए गए। यह पोस्टर अब्दुल समाज, उत्तर प्रदेश की ओर से लगवाने का दावा किया गया है। बर्लिंगटन चौराहे पर लगाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव और आजम खान की तस्वीरों पर लाल क्रॉस का निशान बनाया गया है और 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए लिखा गया है- ”मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते।” दिलचस्प बात यह है कि पोस्टर में मुजफ्फरनगर दंगों का मुद्दा ऐसे वक्त में उठाया गया है, जब ओवैसी अपनी चुनावी सभाओं में सपा सरकार के दौरान हुए इन दगों का मुद्दा उठा रहे हैं।

ओवैसी के खिलाफ लगाए गए थे पोस्टर

संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की रैली से पहले AIMIM चीफ ओवैसी के खिलाफ लखनऊ में होर्डिंग्स लगाई गईं थीं। इन होर्डिंग्स में ओवैसी से चुनाव न लड़ने की अपील की गयी है। ये होर्डिंग्स ‘उम्मत-ए-मुस्लिम’ की ओर से लगाए जाने का दावा किया गया था। इनमें से एक होर्डिंग में लिखा है- “ओवैसी साहब अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल पर छोड़ दिये… जब तक आप हैदराबाद में थे तब तक हम खुश थे हमारे धार्मिक स्थल महफूज थे।”

दूसरी होर्डिंग में लिखा है- “ओवैसी साहब अगर आप वाकई चाहते है हम खुश रहे, तरक्की करें तो आपको यहाँ (किसी भी राज्य में) चुनाव नही लड़ना चाहिए। अल्लाह ने इस दौरान आपकों ख़ूब नवाज दिया है। अब बस करिए।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...