परिसीमन बिल को लेकर देश में सियासी बवाल मच गया है। परिसीमन बिल को लेकर इंडिया गठबंधन में टूट भी मच गयी है। परिसीमन बिल को लेकर डीएमके की बड़ी बैठक हुई। बैठक के बाद एमके स्टाालिन ने परिसीमन बिल को समर्थन करने का एलान किया। पार्टी की तरह से कहा कि, डीएमके के न्याय संगत परिसीमन की मांग मान ली गई है...
नई दिल्ली। परिसीमन बिल को लेकर देश में सियासी बवाल मच गया है। परिसीमन बिल को लेकर इंडिया गठबंधन में टूट भी मच गयी है। परिसीमन बिल को लेकर डीएमके की बड़ी बैठक हुई। बैठक के बाद एमके स्टाालिन ने परिसीमन बिल को समर्थन करने का एलान किया। पार्टी की तरह से कहा कि, डीएमके के न्याय संगत परिसीमन की मांग मान ली गई है, इसलिए महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के मार्ग को प्रशस्त करने की दिशा में पार्टी इस बिल को समर्थन करेगी। इसके साथ ही, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) ने भी परिसीमन बिल का समर्थन करने का एलान किया है।
दरअसल, परिसीमन विधेयक को लेकर एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला दल सबसे ज्यादा मुखर रहा था। अप्रैल में जब केंद्र सरकार इस विधेयक को पारित नहीं करा पाई थी तो उसके पीछे द्रमुक का बाकी विपक्षी दलों के साथ इसके खिलाफ वोट करना बड़ी वजह बना। हालांकि, अब इस रुख में परिवर्तन को लेकर कई बड़ी वजहें सामने आई हैं।
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि, हमारी क्या रणनीति होगी उसे तय करने के लिए INDIA गठबंधन की बैठक हो रही है। जितना हम लोगों ने देखा है या समझा है कि संविधान पर भाजपा के इस हमले से बचाने के लिए तमाम ऐसे लोग जो दिख नहीं रहे हैं, बोल नहीं रहे हैं, वे हमारे साथ नहीं हैं। हम ये कह सकते हैं कि महिलाओं के नाम पर झूठ बोला जा रहा है, परिसीमन के नाम पर उस पर भारत का मत भाजपा के विरोध में है। आज हम अपनी रणनीति बनाएंगे।
कांग्रेस ने की तीन मांगे
परिसीमन बिल को लेकर इंडिया गठबंधन की आज बैठक हुई। इस बैठक में परिसीमन बिल को लेकर चर्चा हुई। इसमें इंडिया गठबंधन ने तीन मांगे की। उनका कहना है कि, लोकसभा की वर्तमान संख्या को बरकरार रखा जाए। लोकसभा की वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए। अगले 25 साल तक लोकसभा में राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा बंटवारा बरकरार रखा जाए।