1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मिली मंजूरी, बढ़ाई जाएंगी 50 फीसदी सीटें

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मिली मंजूरी, बढ़ाई जाएंगी 50 फीसदी सीटें

केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) ने शुक्रवार को परिसीमन बिल (Delimitation Bill) और महिला आरक्षण (Women's Reservation) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक (Constitution Amendment Bill) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लोकसभा की सीटों की संख्या 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) ने शुक्रवार को परिसीमन बिल (Delimitation Bill) और महिला आरक्षण (Women’s Reservation) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक (Constitution Amendment Bill) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लोकसभा की सीटों की संख्या 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है। वहीं, राज्यों के बीच सीटों के बंटवारे की मौजूदा व्यवस्था को अगले 25 साल तक यानी 2051 तक स्थिर रखा जाएगा। केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। शुक्रवार को विशेष सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने परिसीमन (Delimitation) और महिला आरक्षण (Women’s Reservation) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक (Constitution Amendment Bill) को मंदूरी दे दी है।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने जुटाया दो तिहाई का आंकड़ा! संसद में लाने ही जा रही डिलिमिटेशन बिल, जानें क्या है रणनीति?

राजनीतिक दलों के बीच फिलहाल परिसीमन बिल (Delimitation Bill) को लेकर फिलहाल समर्थन और विरोध की स्थिति स्पष्ट नहीं है। समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया है जबकि DMK और BRS ने कुछ शर्तों के साथ समर्थन का संकेत दिया है। कांग्रेस ने इसे संविधान पर हमला बताया है।

सरकार ने अप्रैल में परिसीमन बिल (Delimitation Bill) और महिला आरक्षण संशोधन बिल (Women’s Reservation Amendment Bill) को पास कराने की कोशिश की थी लेकिन दो-तिहाई का नंबर नहीं होने के चलते पारित नहीं करा सकी, लेकिन इस बार सरकार पूरे होमवर्क के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। सात महीने में राजनीतिक समीकरण भी काफी बदल चुके हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस बार वह विपक्ष के कुछ दलों को साथ लाकर संसद में जरूरी दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा आसानी से पा सकती है।

परिसीमन बिल के बजाय ‘बीजेपी जिताओ बिल’ बताया, डीएमके अगर वह इस बिल का समर्थन करती है तो यह ऐतिहासिक गलती होगी : संजय सिंह

AAP सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने डीएमके से कहा कि अगर वह इस बिल का समर्थन करती है तो यह ऐतिहासिक गलती होगी। परिसीमन बिल पास होने के बाद बीजेपी को हराना बेहद मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने इसे परिसीमन बिल (Delimitation Bill) के बजाय ‘बीजेपी जिताओ बिल’ बताया। संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि यूपी जैसे बीजेपी (BJP) के प्रभाव वाले राज्यों के मुकाबले दक्षिणी राज्यों की ताकत कम हो जाएगी।

पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...