1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने का आदेश जारी,गांवों में नई सरकार के गठन का बढ़ा इंतजार

यूपी में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने का आदेश जारी,गांवों में नई सरकार के गठन का बढ़ा इंतजार

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections) एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार (Yogi Government) ने ग्राम पंचायतों (Gram Panchayats) का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections) एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार (Yogi Government) ने ग्राम पंचायतों (Gram Panchayats) का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

पढ़ें :- अखिलेश पर निशाना साधते हुए सीएम योगी बोले- हमारी नियुक्ति-पत्र वितरण की गति को सैफई सिंडिकेट गिन नहीं पाएगा

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने पहले भी छह महीने का विस्तार दिया था, जिसकी अवधि 27 नवंबर को पूरी हो रही थी। अब इसके खत्म होने से पहले ही सरकार ने कार्यकाल को छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया है। पंचायत चुनाव में देरी की प्रमुख वजह मतदाता सूची का अपडेट न होना और पंचायतों में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी रिपोर्ट तैयार नहीं होना बताई जा रही है। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने में समय लगने के कारण चुनाव निर्धारित समय पर नहीं हो सके।

अब ग्राम प्रधानों को छह महीने और काम करने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) के बाद पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) कराए जा सकते हैं। ऐसे में गांवों की सरकार चुनने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...