1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पंजाब के पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

पंजाब के पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पंजाब के पठानकोट में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। आज शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 की तड़के सुबह BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह भीषण घटना पठानकोट के बामियाल सेक्टर में सीमा चौकी पहाड़ीपुर के पास हुई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, घुसपैठिया पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में प्रवेश किया था।

By Sushil Sah 
Updated Date

पंजाब। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पंजाब के पठानकोट में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। आज शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 की तड़के सुबह BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह भीषण घटना पठानकोट के बामियाल सेक्टर में सीमा चौकी पहाड़ीपुर के पास हुई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, घुसपैठिया पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में प्रवेश किया था।

पढ़ें :- माइनस 10 डिग्री में पत्थर जैसी जम गयी वर्दी, जवान ने दिखाई हकीकत, वायरल वीडियो देख हो जायेंगे भावुक

रात करीब 2 बजे देखी गई संदिग्ध गतिविधि

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रात करीब 2 से 2:25 बजे के बीच सीमा पर तैनात BSF जवानों ने संदेहास्पद गतिविधि देखी। अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा था। इसके बाद जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और उसे रुकने तथा वापस लौटने की चेतावनी दी।

पांच राउंड फायरिंग में घुसपैठिया ढेर

रिर्पोटों के मुताबिक, चेतावनी के बावजूद संदिग्ध व्यक्ति आगे बढ़ता रहा और भारतीय क्षेत्र में घुस गया। इसके बाद BSF की हिट पार्टी ने पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि घुसपैठिया उज्ज गैप की ओर बढ़ रहा था।

पढ़ें :- राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पाकिस्तान ने बिछाया था मौत का जाल? भारत-पाक सीमा के पास ब्लास्ट से मचा हड़कंप

इलाके में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

इस घटना के बाद BSF ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा घुसपैठिए के पास से मिले सामान की जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि उसके पास हथियार, नशीले पदार्थ या कोई अन्य संदिग्ध वस्तु थी या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह अकेले आया था या उसके साथ कोई और भी शामिल था।

इस घटना के बाद पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। सर्दियों में घने कोहरे और कम दृश्यता को देखते हुए सीमा पर निगरानी और गश्त को बढ़ाई जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...