उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में सपा ने किसान, युवा, महिला और छात्रों के वोट बैंक को साधने के लिए बड़ी घोषणा की है। अखिलेश यादव ने वादा किया है कि, सरकार बनने पर 5 साल में 25 लाख सरकार नौकरी देंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में सपा ने किसान, युवा, महिला और छात्रों के वोट बैंक को साधने के लिए बड़ी घोषणा की है। अखिलेश यादव ने वादा किया है कि, सरकार बनने पर 5 साल में 25 लाख सरकार नौकरी देंगे।
इसके साथ ही किसानों के लिए घोषणापत्र में बड़े वादे किए गए हैं। इसमें कृषि और ग्रामीण विकास के मोर्चे पर सपा ने सभी 23 फसलों और दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने का वादा किया है। एमएसपी से बाहर रहने वाली आलू, टमाटर, प्याज और अन्य अधिसूचित फसलों के लिए मूल्य क्षतिपूर्ति व्यवस्था बनाने की बात भी कही गई है। किसानों की कर्ज माफी तुरंत लागू करने, 15 हजार करोड़ रुपये के कॉर्पस फंड से 24 घंटे के भीतर गन्ना भुगतान सुनिश्चित करने और हर साल लागत के हिसाब से गन्ने का दाम बढ़ाने का वादा किया गया है। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा भी इसमें शामिल है।
सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र।
जन-मन का मैनिफेस्टो – 2027 https://t.co/X8tGvVr34F
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 26, 2026
पढ़ें :- अखिलेश पर निशाना साधते हुए सीएम योगी बोले- हमारी नियुक्ति-पत्र वितरण की गति को सैफई सिंडिकेट गिन नहीं पाएगा
सपा के घोषणापत्र में प्रमुख वादें
. किसानों की कर्जमाफी और गन्ना भुगतान 24 घंटे में
. बेरोजगारी भत्ता 5000 रुपये महिना दिया जाएगा
. 25 लाख युवाओं को पांच साल में सरकारी नौकरी
. दो से तीन करोड़ युवाओं को दूसरे क्षेत्र में रोजगार
. 12वीं पास छात्रों को दिया जाएगा लैपटॉप
. 5 रुपये में कैंटीन का खाना मिलेगा समाजवादी कैंटीन में
. 23 फसलों और दूध के लिए एमएसपी की गारंटी
. बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन
. आउटसोर्सिंग की व्यवस्था समाप्त करेंगे
. स्कूल की फीस और अस्पताल के खर्चों को सीमित (कैप) करने का वादा किया
#akhileshyadav #samajwadiparty #spmanifesto #upassemblyelection2027 #upelection2027 #upnews #25lakhjobs #governmentjobs #employmentpromise #youthjobs #farmerswelfare #womenempowerment #studentwelfare #pdamovement #spmanifesto2027 #uttarpradeshpolitics #indianpolitics #politicalnews #hindinews #election2027