1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पलटा यूपी पीसीएस 2025 का प्री रिजल्ट, नए सिरे से परिणाम जारी करने का सुनाया फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पलटा यूपी पीसीएस 2025 का प्री रिजल्ट, नए सिरे से परिणाम जारी करने का सुनाया फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS) को पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित कर नए सिरे से जारी करने का आदेश दिया है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी (MRC) के तहत अनारक्षित श्रेणी में स्थानांतरित करने का लाभ नहीं दिए जाने के मामले में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS) को पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित कर नए सिरे से जारी करने का आदेश दिया है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी (MRC) के तहत अनारक्षित श्रेणी में स्थानांतरित करने का लाभ नहीं दिए जाने के मामले में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की संपत्ति की CBI-ED जांच का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट पहले उनका पक्ष सुने, फिर करें फैसला

न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम (Justice Manish Kumar Nigam) की एकल पीठ ने संजय कुमार और तीन अन्य की ओर से दाखिल याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया। याचियों का कहना था कि प्रारंभिक परीक्षा में उनके अंक अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ से अधिक थे, इसके बावजूद उन्हें अनारक्षित श्रेणी में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी (MRC)  के तहत अनारक्षित श्रेणी में स्थानांतरण का लाभ नहीं दिया।

याचियों ने अदालत से मांग की थी कि आरक्षित वर्ग के जिन अभ्यर्थियों के अंक अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ से अधिक हैं, उन्हें उनकी मेरिट के आधार पर अनारक्षित श्रेणी में शामिल किया जाए। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए आयोग को चयन प्रक्रिया नए सिरे से पूरी करने और प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम दोबारा जारी करने का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट के इस आदेश से यूपीपीसीएस-2025 (UP PCS-2025) की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया प्रभावित होगी। अब आयोग को अदालत के निर्देशों के अनुसार परिणाम संशोधित कर नए सिरे से जारी करना होगा।

पढ़ें :- आजम खान की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से कोर्ट का 'सुप्रीम इनकार', ईडी की याचिका पर सुनवाई कल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...