जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में होने वाली चयन परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा शनिवार, 28 नवंबर 2026 को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। कुल 80 सीटों के लिए इस बार 3,207 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में एक सीट के लिए औसतन करीब 40 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।
बलिया। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में होने वाली चयन परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा शनिवार, 28 नवंबर 2026 को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। कुल 80 सीटों के लिए इस बार 3,207 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में एक सीट के लिए औसतन करीब 40 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह परीक्षा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सिहांचवर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। वहीं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामनारायण ने बताया कि परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा परीक्षा को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से पूरा कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी परीक्षा
बता दें कि यह परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले यानी सुबह 10 बजे तक अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। इस परीक्षा में कुल 100 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को उत्तर ओएमआर शीट पर दर्ज करने होंगे।
80 सीटों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा
इस बार कुल 3,207 अभ्यर्थियों के मुकाबले कक्षा छह में केवल 80 सीटें उपलब्ध हैं। इस हिसाब से प्रत्येक सीट पर लगभग 40 उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करेंगे। बता दें कि नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को आवासीय शिक्षा की सुविधा मिलती है, इसलिए प्रत्येक वर्ष इस प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र भागीदारी लेते हैं।
साथ ही परीक्षार्थियों और अभिभावकों को सलाह दिया गया है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देशों को पहले ही अच्छे से जांच कर लें। परीक्षा के दिन समय से केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र साथ लेकर जाएं।