महापर्व छठ की खुशी के बीच बलिया के सुकरौली गांव में आज यानी सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के नरहरी बाबा इंटर कालेज के समीप छठ घाट पर पूजा के लिए टेंट लगाए गए थे। जिसमें विद्युत करंट आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इसमें टेंट वाले की भी लापरवाही सामने आई है।
बलिया। महापर्व छठ की खुशी के बीच बलिया के सुकरौली गांव में आज यानी सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के नरहरी बाबा इंटर कालेज के समीप छठ घाट पर पूजा के लिए टेंट लगाए गए थे। जिसमें विद्युत करंट आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इसमें टेंट वाले की भी लापरवाही सामने आई है।
परिजनों का कहना है कि आज सोमवार सुबह छठ घाट पर पूजा की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच पूजा के दौरान टेंट में विद्युत करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से अभिषेक गंभीर रूप से झुलस गए। इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित के स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि अभिषेक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने के समय अस्पताल में चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके अलावा उनका कहना है कि यदि समय रहते उपचार मिल जाता तो अभिषेक की जान बचने की काफी संभावना थी। बाद में चिकित्सक के आने का कोई लाभ नहीं हुआ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अभिषेक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बता दें कि युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों की हालत रो-रोकर काफी बुरा हो गया है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि जिस छठ घाट पर सुबह से पूजा और उत्सव का माहौल था, वहां पर इस दुखद हादसे के बाद सन्नाटा और मातम पसरा रहा।