मृत्यु जीवन का एक कड़वा और अटल सच है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई इंसान अपने जीवित रहते हुए ही खुद के अंतिम संस्कार (Funeral Rites) की तैयारी और बुकिंग कर ले? सुनने में यह भले ही अजीब या थोड़ा चौंकाने वाला लगे, लेकिन भारत में अब यह सच हो रहा है।
नई दिल्ली। मृत्यु जीवन का एक कड़वा और अटल सच है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई इंसान अपने जीवित रहते हुए ही खुद के अंतिम संस्कार (Funeral Rites) की तैयारी और बुकिंग कर ले? सुनने में यह भले ही अजीब या थोड़ा चौंकाने वाला लगे, लेकिन भारत में अब यह सच हो रहा है। दिल्ली के एक अनोखे स्टार्टअप ‘संस्कार सेवा’ (Startup: Sanskar Seva) ने इस दिशा में एक बेहद खास पहल शुरू की है, जहां लोग जीते-जी अपने अंतिम विदाई के सारे इंतजाम पहले से ही तय और बुक करा रहे हैं।
अपनों को भागदौड़ से बचाने की कोशिश
आमतौर पर किसी प्रियजन के जाने के बाद परिवार गहरे सदमे में होता है। ऐसे मुश्किल वक्त में अंतिम संस्कार (Funeral Rites) के लिए घाट, पंडित, पूजा की सामग्री और गाड़ियों का इंतजाम करना परिजनों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत थका देने वाला होता है। इसी परेशानी को कम करने के लिए लोग अब एडवांस बुकिंग (Advance Booking) का रास्ता चुन रहे हैं। वे नहीं चाहते कि उनके जाने के बाद उनके परिवार को इन व्यवस्थाओं के लिए परेशान होना पड़े।
कंपनी के डायरेक्टर विश्व कंदर्प (Company Director Vishwa Kandarp) के मुताबिक, अब तक 300 से ज्यादा लोग इस अनोखी सर्विस (Unique Service) के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से कई लोग अपने जीते-जी ही इसकी बुकिंग कर रहे हैं।
हर बजट के लिए तीन खास पैकेज
इस स्टार्टअप ने लोगों की सहूलियत और बजट को ध्यान में रखते हुए तीन अलग-अलग पैकेज तैयार किए हैं ₹29,999 का बेसिक पैकेज, ₹69,999 का मध्यम पैकेज, ₹1.49 लाख का प्रीमियम पैकेज। इन पैकेजों के तहत अंतिम संस्कार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जरूरत को पूरा किया जाता है। इसमें पार्थिव शरीर को ले जाने वाली गाड़ी (शव वाहन), अर्थी, पंडित जी, पूजा की तमाम सामग्री और फूलों से सजावट जैसी बुनियादी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, अस्थियों को इकट्ठा करने, विसर्जन के लिए नाव व घाट की व्यवस्था करने से लेकर श्राद्ध और शांति पाठ जैसी सभी धार्मिक रीतियों को सम्मानपूर्वक पूरा करने की जिम्मेदारी भी यह स्टार्टअप उठाता है। यह सर्विस उन लोगों के लिए एक बड़ा सहारा बन रही है जो अकेले रहते हैं या जिनके बच्चे विदेशों में हैं, ताकि उनकी आखिरी विदाई बिना किसी बाधा के सम्मानपूर्वक हो सके।