1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. मिर्गी की बीमारी में प्रेग्नेंसी कितनी सुरक्षित? मां बनने से पहले जान लें कौन-सी दवाएं बच्चे के लिए हो सकती हैं खतरनाक

मिर्गी की बीमारी में प्रेग्नेंसी कितनी सुरक्षित? मां बनने से पहले जान लें कौन-सी दवाएं बच्चे के लिए हो सकती हैं खतरनाक

हर महिला के लिए मां बनना एक बहुत ही खास एहसास होता है। यदि किसी महिला को मिर्गी यानी Epilepsy की बीमारी है, तो प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। आमतौर पर महिलाओं के मन में सवाल होता है कि क्या मिर्गी होने पर गर्भधारण करना सुरक्षित है? क्या इसकी दवाएं गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं?

By Sushil Sah 
Updated Date

लाइफस्टाइल डेस्क, लखनऊ। हर महिला के लिए मां बनना एक बहुत ही खास एहसास होता है। यदि किसी महिला को मिर्गी यानी Epilepsy की बीमारी है, तो प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। आमतौर पर महिलाओं के मन में सवाल होता है कि क्या मिर्गी होने पर गर्भधारण करना सुरक्षित है? क्या इसकी दवाएं गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं?

पढ़ें :- Viral : बाबा रामदेव का धीरेंद्र शास्त्री तीखा हमला, बोले-'अरे तू खुद को बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का', कहते हैं कि हम सनातनी हैं, हिंदू धर्म बचाएंगे

मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक, मिर्गी यानी Epilepsy से पीड़ित ज्यादातर महिलाएं सही इलाज और डॉक्टरों की निगरानी में स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती हैं। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान मिर्गी के दौरे पड़ना मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। इस दौरे के दौरान महिला के गिरने, चोट लगने और गंभीर स्थिति में शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने का काफी खतरा रहता है।

मिर्गी की कौन-सी दवाएं हो सकती हैं नुकसानदायक?

मिर्गी के इलाज में इस्तेमाल किए जानेवाली कुछ दवाएं गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास को भी प्रभावित कर सकती हैं। इनमें सोडियम वैल्प्रोएट (Sodium Valproate) यानी Valproic Acid सबसे अधिक चिंता का विषय है। गर्भावस्था में इसके इस्तेमाल से बच्चे में जन्मजात विकृतियों और न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। इसके अलावा बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर भी गहरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा टोपिरामेट के इस्तेमाल को लेकर भी सावधानी जरूरी है। इससे बच्चे के कम वजन के साथ पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, लैमोट्रिजिन (Lamotrigine) और लेवेतिरासेटम (Levetiracetam) जैसी दवाओं को गर्भावस्था में अपेक्षाकृत कम जोखिम वाले विकल्पों में गिना जाता है। हालांकि, कौन-सी दवा सही रहेगी, इसका फैसला डॉक्टर मरीज की बीमारी और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर करते हैं।

मां बनने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान:

पढ़ें :- 'जिस हिंदू का ख़ून न खौला, ख़ून नहीं वो पानी है', मोदी-योगी जी ने बिना टंकी बिना पाइप के घर-घर पानी पहुंचाने का कमाल का किया है जादू : संजय सिंह

1. गर्भधारण से पहले न्यूरोलॉजिस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें।

2. अपनी मिर्गी की दवाओं और उनकी खुराक की जांच करवाएं।

3. अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी यानी AAN की 2024 गाइडलाइन के अनुसार, गर्भधारण की योजना बना रही मिर्गी से पीड़ित महिलाओं को रोजाना कम से कम 0.4 mg फोलिक एसिड लेने की सलाह दी जाती है।

4. गर्भधारण से पहले दौरे नियंत्रित करना बहुत जरूरी है।

5. गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे के स्वास्थ्य की निगरानी करवाएं।

पढ़ें :- पाइपलाइन फटते ही सड़क पर आया सैलाब! पुणे में एक घंटे में बर्बाद हुआ 10 लाख लीटर पानी, भड़के लोग

क्या प्रेग्नेंसी में दवा बंद कर देनी चाहिए?

आपको बता दें कि इसका जवाब है बिल्कुल नहीं। गर्भावस्था का पता चलते ही मिर्गी की दवा अचानक बंद करना बहुत खतरनाक हो सकता है। इससे गंभीर दौरे पड़ने का जोखिम भी काफी हद तक बढ़ सकता है। दवा में कोई भी बदलाव केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...