1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. ‘जिस हिंदू का ख़ून न खौला, ख़ून नहीं वो पानी है’, मोदी-योगी जी ने बिना टंकी बिना पाइप के घर-घर पानी पहुंचाने का कमाल का किया है जादू : संजय सिंह

‘जिस हिंदू का ख़ून न खौला, ख़ून नहीं वो पानी है’, मोदी-योगी जी ने बिना टंकी बिना पाइप के घर-घर पानी पहुंचाने का कमाल का किया है जादू : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने एक बार फिर यूपी में जल जीवन मिशन में 30 हज़ार करोड़ से अधिक कथित महाघोटाले को लेकर मोदी व योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने एक बार फिर यूपी में जल जीवन मिशन में 30 हज़ार करोड़ से अधिक कथित महाघोटाले को लेकर मोदी व योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। श्री सिंह उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत हुए हजारों करोड़ रुपये के कथित महाघोटाले, केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) की चुप्पी पहले ही सवाल खड़े कर चुके हैं।

पढ़ें :- National Health Report 2023-2024 : 'स्वास्थ्य पर खर्च में सरकारी हिस्सेदारी में यूपी फिसड्डी, उत्तराखंड नंबर-1'


सोमवार को एक बार फिर एक्स पोस्ट पर जौनपुर जिले का वीडियो शेयर कर लिखा कि जिस हिंदू का ख़ून न खौला ख़ून नही वो पानी है। संजय सिंह (Sanjay Singh) ने तंज कसते हुए लिखा कि आदरणीय मोदी-योगी जी ‘हमारा ख़ून बहुत खौल रहा है, आपने तो हिंदुओं का पानी ही लूट लिया’। बिना टंकी बिना पाइप के घर-घर पानी पहुँचाने का कमाल का जादू। श्री सिंह ने लिखा कि ये दृश्य है जौनपुर के सिरकोनी ब्लॉक का नसीराबाद और बैरीपुर गांव, यहां जल जीवन मिशन योजना से करोड़ों की टंकियां बनी थी जो अब ग़ायब हैं। श्री सिंह ने ​लिखा कि पूर्व सैनिक हरेन्द्र यादव की रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि अगर आपके गांव में भी टंकी टूटी है पाइप लाइन नहीं बिछी भ्रष्टाचार हुआ है तो वीडियो बनाकर मुझे ट्वीटर पर DM करें। संजय सिंह (Sanjay Singh) ने हमें मोदी योगी सरकार के लूट का मिशन उजागर करना ये योजना राज्य और केंद्र दोनों मिलकर चला रहे हैं, यूपी में 30 हज़ार करोड़ से अधिक का महाघोटाला हुआ है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के भीख के कटोरे में अखिलेश कितनी सीटें डालेंगे?' भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कसा तंज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...