1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Burdwan University Mithun Chakraborty : बर्धमान यूनिवर्सिटी से मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगी डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि, शानदार एक्टिंग से बने दिग्गज अभिनेता

Burdwan University Mithun Chakraborty : बर्धमान यूनिवर्सिटी से मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगी डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि, शानदार एक्टिंग से बने दिग्गज अभिनेता

र्धमान यूनिवर्सिटी ने लीजेंड्री एक्टर और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को बड़ा सम्मान देने का फैसला किया है। अगले महीने उन्हें बर्धमान यूनिवर्सिटी डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Burdwan University Mithun Chakraborty : बर्धमान यूनिवर्सिटी ने लीजेंड्री एक्टर और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को बड़ा सम्मान देने का फैसला किया है। अगले महीने उन्हें बर्धमान यूनिवर्सिटी डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। दिग्गज अभिनेता को यह सम्मान 9 दिसंबर को यूनिवर्सिटी के गोलापबाग कैंपस ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले 40वें वार्षिक दीक्षांत समारोह (Convocation) के दौरान प्रदान किया जाएगा।
भारतीय सिनेमा (हिंदी और बंगाली) तथा थिएटर में पांच दशकों से अधिक के उनके विशेष योगदान को देखते हुए उन्हें इस उपाधि के लिए चुना गया है।

पढ़ें :- मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई सर्जरी… मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद (EC) के प्रस्ताव पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आर. एन. रवि (RN Ravi) ने आधिकारिक मुहर लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, सम्मान पाने वाले नामों पर शुरुआती निर्णय यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद यानी एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में लिया गया था। इसके बाद इन नामों को मंजूरी के लिए चांसलर के पास भेजा गया था। बीते 17 नवंबर को राज्यपाल सचिवालय की ओर से यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर शंकर कुमार नाथ को एक आधिकारिक पत्र भेजकर इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की पुष्टि की गई।

मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाली और हिंदी सिनेमा में पांच दशकों से अधिक समय तक अपने शानदार एक्टिंग की छाप छोड़ी है और अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं. पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती को साल 2024 में ‘पद्म भूषण’ और ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...