1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. शबाना आजमी बुर्का और हिजाब की अनिवार्यता पर भड़कीं, बोलीं-‘कुरान में कहां लिखा है बुर्का पहनना चाहिए’, बिचौलियों ने फैलाया भ्रम

शबाना आजमी बुर्का और हिजाब की अनिवार्यता पर भड़कीं, बोलीं-‘कुरान में कहां लिखा है बुर्का पहनना चाहिए’, बिचौलियों ने फैलाया भ्रम

Shabana Azmi lashes out over the burqa and hijab, asking, "Where in the Quran does it say that one must wear a burqa?"—adding that intermediaries have spread misconceptions

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने धर्म, हिजाब और बुर्के को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर इस मुद्दे पर बहस छेड़ दी है। शबाना का कहना है कि वह धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करतीं, लेकिन सांस्कृतिक तौर पर खुद को मुस्लिम मानती हैं।

पढ़ें :- नींद की झपकी या कुछ और? डिवाइडर से टकराकर 5 बार पलटी कार, देखने वालों के उड़ गए होश

शबाना मशहूर शायर और गीतकार कैफी आजमी और एक्ट्रेस शौकत आजमी की बेटी हैं। उनकी शादी मशहूर गीतकार, लेखक और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर से हुई है। जावेद अख्तर मुस्लिम परिवार में पले-बढ़े, लेकिन खुद को नास्तिक बताते हैं। हाल ही में उषा काकड़े के पॉडकास्ट में पहुंचीं शबाना ने इस्लाम से जुड़े एक संवेदनशील मुद्दे यानी हिजाब और बुर्के पर खुलकर अपनी राय रखी।

कुरान में बुर्का पहनने की बात कहां लिखी है?

शबाना आजमी ने कहा कि कुरान में कहीं नहीं लिखा है कि आपको इस तरह बुर्का पहनना चाहिए। कुरान में सिर्फ यह कहा गया है कि आपकी आंखों में शर्म और लिहाज होना चाहिए। यह बात महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए है। एक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ ‘बिचौलियों’ ने धर्म की शिक्षाओं को गलत तरीके से पेश किया है, जिससे लोगों के बीच भ्रम पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुरान में महिलाओं के लिए पर्दा अनिवार्य होने की बात बताकर धर्म की असली सीख को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है।

पढ़ें :- दुनिया से दूर रहने वाली आवे जनजाति के 20 लोग अचानक जंगल से निकले बाहर, गांव में मांगा खाना; वजह चौंकाने वाली

मैं तीन बुर्के पहन लूंगी, आप मुझे यह बताने वाले होते हैं कौन ?

शबाना ने आगे कहा कि मैं बुर्का नहीं पहनती, लेकिन अगर कोई मुझसे कहेगा कि तुम बुर्का नहीं पहन सकती, तो मैं तीन बुर्के पहन लूंगी। आप होते कौन हैं मुझे यह बताने वाले? लेकिन धर्मनिरपेक्षता की आड़ में कट्टरपंथ फैलाना भी सही नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...