1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. भागलपुर की बेटी की समस्तीपुर में मौत, महिला सिपाही ‘रेशम कुमारी’ ने IGIMS में तोड़ा दम, तीन दिन से चल रहा था इलाज

भागलपुर की बेटी की समस्तीपुर में मौत, महिला सिपाही ‘रेशम कुमारी’ ने IGIMS में तोड़ा दम, तीन दिन से चल रहा था इलाज

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। यहां के बंगरा थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही 'रेशम कुमारी' का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह मूल रूप से भागलपुर जिले की निवासी थीं। उनकी बेवक्त मौत की खबर मिलने से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

By Sushil Sah 
Updated Date

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। यहां के बंगरा थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही ‘रेशम कुमारी’ का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह मूल रूप से भागलपुर जिले की निवासी थीं। उनकी बेवक्त मौत की खबर मिलने से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

पढ़ें :- खेसारी लाल यादव के सामने अनंत सिंह की बेटी ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, भोजपुरी स्टार का जवाब सुन छूट गई हंसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब तीन दिन पहले रेशम कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया। ​इसके बाद वहां से भी डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। हालत और गंभीर होने पर उन्हें इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना में भर्ती कराया गया। जहां रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

भागलपुर की रहने वाली थीं रेशम कुमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रेशम कुमारी भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित तुलसी मिश्रा लेन की निवासी थीं। वह समस्तीपुर के बंगरा थाना में प्रतिनियुक्त थीं। बंगरा थानाध्यक्ष के मुताबिक, वह पहले से भी बीमार चल रही थीं। उन्होंने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस महकमे में शोक

पढ़ें :- जमुई में जंगली सियार का आतंक, आधे घंटे में चार बच्चों समेत छह लोगों पर किया हमला

रेशम कुमारी के निधन से उनके सहकर्मियों और पुलिसकर्मियों में काफी दुख का माहौल है। एक साथी पुलिसकर्मी को इस तरह खोने से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।फिलहाल, उपलब्ध रिपोर्टों में उनकी मौत का कोई निश्चित चिकित्सकीय कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...