Bisleri Water Unsafe : देश में बोतल बंद पेयजल बेचने वाली कंपनी बिसलेरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा पर नजर रखने वाली सरकारी संस्था FSSAI ने बड़ी कार्रवाई की है। बिसलेरी के पानी के सैंपल दो बार टेस्ट में फेल होने के बाद FSSAI ने रविवार को कंपनी के खिलाफ कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी की ओर से बेचे जा रहे पेयजल में ऐसे रासायनिक पदार्थ मिले हैं, जिनसे कैंसर और किडनी को नुकसान हो सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहली जांच में बिसलेरी के पेयजल में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली, जो सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है। यह रासायनिक पदार्थ है, जो ओजोन से पेयजल को शुद्ध करने की प्रक्रिया के दौरान बन सकता है। अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए तो किडनी को नुकसान और कैंसर तक का खतरा हो सकता है। जिस पर कंपनी की ओर से आपत्ति जताई गई तो दूसरी बार जांच हुई, लेकिन उसमें भी पानी असुरक्षित पाया गया। दूसरी बार बिसलेरी के पेयजल में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले। ये किडनी, DNA से लेकर कैंसर तक का खतरा पैदा कर सकते हैं। बड़ी बात यह है कि पानी के सैंपल Bisleri कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे, बाजार से नहीं।
FSSAI की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, विश्लेषण के लिए M/s बिस्लेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से “पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (मिनरल वॉटर के अलावा)” का एक रेगुलेटरी सैंपल लिया गया। यह सैंपल निर्धारित ब्रोमेट सीमा के अनुरूप नहीं पाया गया और इसे FSS एक्ट, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित कर दिया गया। FBO (खाद्य व्यवसाय संचालक) की अपील पर, इस सैंपल को ‘रेफरल फूड लेबोरेटरी’ भेजा गया, जिसने भी इसमें ‘पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन’ (PAHs) पाए जाने के कारण इसे असुरक्षित घोषित कर दिया। लैब की जांच से यह साबित हुआ कि FSS एक्ट, 2006 के तहत असुरक्षित खाद्य पदार्थ से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ है। M/s बिस्लेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ FSS एक्ट, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।