1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gold-Silver Prices : सोना-चांदी के भाव में गिरावट से सर्राफा बाजार में बढ़ी हलचल, शादी-ब्याह के मौसम में राहत मिलने की उम्मीद

Gold-Silver Prices : सोना-चांदी के भाव में गिरावट से सर्राफा बाजार में बढ़ी हलचल, शादी-ब्याह के मौसम में राहत मिलने की उम्मीद

शादी-ब्याह के लगन का मौसम शुरू होने के साथ ही सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices) में आई बड़ी गिरावट ने सर्राफा बाजार (Bullion Market) में हलचल बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार महंगी धातुओं के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। इसका असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है। कीमतों में गिरावट से शादी के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। शादी-ब्याह के लगन का मौसम शुरू होने के साथ ही सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices) में आई बड़ी गिरावट ने सर्राफा बाजार (Bullion Market) में हलचल बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार महंगी धातुओं के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। इसका असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है। कीमतों में गिरावट से शादी के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Crash : सोने के आज 6 हजार रुपये घटे दाम, चांदी 10 हजार रुपये फिसलकर 1.50 लाख पर आई

वहीं, सोने-चांदी (Gold-Silver) के भाव में और कमी आने की आस में कई ग्राहक खरीदारी को लेकर इंतजार भी कर रहे हैं। एक्सपर्ट की माने तो आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमत में ओर भी गिरावट देखी जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के कमजोर संकेतों के बीच शनिवार को सराफा बाजार में चांदी की कीमत में करीब सात प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। चांदी शुक्रवार को 1,70,000 था, 8 हजार रुपये से अधिक टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

वहीं, सोने की कीमत में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई और 24 कैरेट सोना लगभग छह हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,21,719 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं सोना 22 कैरेट शुक्रवार को 1,22,600 रुपये से टूटकर 1,19,900 रुपये पहुंच गया है। हालांकि, अलग-अलग ज्वेलर्स के यहां कीमतों में अंतर हो सकता है।

शादी की खरीदारी पर पड़ेगा असर

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार कीमतों में गिरावट से उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिनके घरों में आने वाले दिनों में शादी है। सोने के आभूषणों के साथ चांदी के पायल, बिछिया, बर्तन और पूजा सामग्री की खरीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Crash : एक झटके में 7200 रुपये तक टूटी चांदी, 1.80 लाख के बॉर्डर पर पहुंची, देखें का सोने का ताजा भाव

हालांकि, ग्राहक फिलहाल भाव पर नजर बनाए हुए हैं। उम्मीद है कि जिस तरह से सोना-चांदी की कीमत में गिरावट आ रही है, यह रेट टूटकर सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम व चांद एक लाख 10 हजार रुपये तक चला जाएगा। बाजार में लगातार सोना-चांदी की कीमत (Gold-Silver Prices) गिरने से ग्राहकों में काफी खुशी है। वहीं निवेशकों में यह चिंता का विषय बना हुआ है।

क्या कहते एक्सपर्ट?

सोना-चांदी (Gold-Silver)  की कीमत में आने वाले दिनों में लगातार गिरावट हो सकती है। लोग अब पहले की तरह सोना-चांदी (Gold-Silver)  नहीं खरीद रहे है। बढ़े हुए कीमत के कारण व प्रधानमंत्री के अपील के बाद सर्राफा बाजार में काफी गिरावट आई है। उम्मीद है कि कीमत कम होने से बाजार में उछाल आएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...