Lathi Haregi-Laptop Jitega : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार (21 नवंबर, 2026) को एक नया नारा दिया— 'लाठी हारेगी-लैपटॉप जीतेगा'। अब इस नारे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। यूपी भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश के नारे पर पलटवार करते हुए 'लाठी' को कमज़ोरों का सहारा और अन्याय के खिलाफ हुंकार बताया है। इसके साथ ही चौधरी ने यह भी कहा कि लाठी कानून के हाथों में होनी चाहिए, न कि उपद्रवियों और उत्पातियों के हाथों में।
Lathi Haregi-Laptop Jitega : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार (21 नवंबर, 2026) को एक नया नारा दिया— ‘लाठी हारेगी-लैपटॉप जीतेगा’। अब इस नारे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। यूपी भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश के नारे पर पलटवार करते हुए ‘लाठी’ को कमज़ोरों का सहारा और अन्याय के खिलाफ हुंकार बताया है। इसके साथ ही चौधरी ने यह भी कहा कि लाठी कानून के हाथों में होनी चाहिए, न कि उपद्रवियों और उत्पातियों के हाथों में।
दरअसल, पूर्व सीएम अखिलेश यादव इस नारे को आगामी विधानसभा चुनाव में दमनकारी नीति के खिलाफ विकास एजेंडे जनता तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। वह कई मौको पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ भाजपा सरकार और पुलिस की कार्रवाई की आलोचना कर चुके हैं। अब ‘लाठी हारेगी-लैपटॉप जीतेगा’ नारे में लैपटॉप शब्द- सपा की पुरानी लैपटॉप वितरण योजना और डिजिटल/तकनीकी विकास की राजनीति से जुड़ा संदेश है, जबकि लाठी शब्द को नारे में दमनकारी कार्रवाई, सख्ती या पुरानी सोच के रूप में पेश किया गया है। हालांकि, भाजपा प्रमुख ने लाठी को पीड़ितों व शोषितों का सहारा और उपद्रवियों, अराजक तत्वों व अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम बताया है।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को एक्स पोस्ट में कहा, “लाठी कमजोरों का सहारा है अन्याय के ख़िलाफ हुंकार है और न्याय की ताकत भी है… फर्क सिर्फ़ इतना है कि लाठी कानून के हाथों में होनी चाहिए, उपद्रवियों और उत्पातियों के हाथों में नहीं लाठी बापू के हाथों में भी थी जो अन्याय, अत्याचार और अराजकता के खिलाफ भारत के संघर्ष और आत्मबल का प्रतीक बनी। लैपटॉप और टैबलेट आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘डिजिटल इंडिया’ का प्रतीक है, जिसकी वजह से भारतीय UPI का दुनिया में डंका बज रहा है। देश की ‘डिजिटल क्रांति’ कई देशों के भविष्य का रोडमैप बन चुकी है। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में कानून की लाठी और डिजिटल क्रांति का लैपटॉप दोनों 2027 में फिर से जीतेंगे…”
लाठी कमजोरों का सहारा है
अन्याय के ख़िलाफ हुंकार है
और न्याय की ताकत भी है…फर्क सिर्फ़ इतना है कि
लाठी कानून के हाथों में होनी चाहिए,
उपद्रवियों और उत्पातियों के हाथों में नहींपढ़ें :- अखिलेश यादव की Meta को दो टूक, बोले- भारत में बिजनेस करो, राजनीति नहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बयान चर्चा में
लाठी बापू के हाथों में भी थी
जो अन्याय, अत्याचार और अराजकता के खिलाफ भारत के संघर्ष और आत्मबल का प्रतीक बनी।लैपटॉप और टैबलेट आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘डिजिटल इंडिया’ का प्रतीक है, जिसकी वजह से भारतीय UPI का दुनिया में डंका बज रहा है। देश की ‘डिजिटल क्रांति’ कई देशों के भविष्य का रोडमैप बन चुकी है।
नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में कानून की लाठी और डिजिटल क्रांति का लैपटॉप दोनों 2027 में फिर से जीतेंगे…
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) November 22, 2026