Kota Road Accident : राजस्थान में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर देर रात रात करीब 2:00 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां शंभूपुरा गांव के पास एक क्रूज़र गाड़ी के खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में बच्चों समेत 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो खाटू श्यामजी से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे को लेकर कोटा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने कहा, “शंभूपुरा के पास, आधी रात को 16 लोगों को ले जा रही एक गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। यह एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा था, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। वे खाटू श्याम के दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे। वे सभी एक ही परिवार के थे… अभी हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को सही इलाज मिले और वे ठीक हो जाएं। वहीं, हादसे में जान गंवाने वालों के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है…”
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूजर गाड़ी में 16 लोग सवार थे। यह परिवार खाटू श्याम के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहा था। एक पीड़ित का कहना है- “हम खाटू श्याम से धार की ओर जा रहे थे। रास्ते में हमारी दो गाड़ियां पीछे रह गईं, जबकि बाकी तीन गाड़ियां आगे निकल गईं। फिर, हमारे साथ मौजूद एक महिला का फोन आया कि एक हादसा हो गया है—इसलिए हम तुरंत उस जगह पर पहुंचे…”