आज सुबह राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में करीब आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।
कोटा। आज सुबह राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में करीब आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।
बता दें कि यह बस दिल्ली से मुंबई जा रही थी। तभी यह हादसा सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास, सिमलिया पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन में मध्य प्रदेश से आए यात्री सवार थे, जो राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन में आई परेशानी
इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। लेकिन नाले में पानी और कीचड़ जमा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी मसक्क्त के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही घायलों को कोटा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की वजह की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।