Rishikesh Bus Accident : ऋषिकेश में मंगलवार तड़के हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सुबह गूलर बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खायी में गिर गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचाना मिलने SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू हुआ।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय बस में 30 से 35 लोग सवार थे। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि गूलर के पास बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिरी।जिनमें से लगभग 20 व्यक्तियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है और उन्हें एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर SDRF की अतिरिक्त टीमों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और SDRF तथा पुलिस के समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
बस हादसे में घायलों की सूची
1- मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।
2- राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।
3- अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।
4- प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।
5- अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।
6- बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।
7- आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।
8- नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।
9- राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।
10- जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।
11- पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।
12- संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।
13- वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।