उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम के दर्शन के लिए आए उत्तर प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की कार एक गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उत्तराखंड। उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम के दर्शन के लिए आए उत्तर प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की कार एक गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रिर्पोटों के मुताबिक, यह हादसा बुधवार देर रात करीब 12:45 से 1 बजे के बीच नैनीताल जिले के निगलाट क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक, पांचों युवक उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले थे। वे कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस हादसे की सूचना मिलने पर भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मुश्किलों के बाद पांचों लोगों को बाहर निकाला गया।
बचाव कार्य के बाद पांचों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, संदीप शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा मनकापुर निवासी, 29 वर्षीय अनुज तिवारी पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी शेखरपुर बरेली निवासी जो कि वाहन चालक है, 23 वर्षीय शनी पुत्र तेजराम मनाकपुर निवासी, दिवेश मौर्य पुत्र रवि और 23 वर्षीय संचित तिवारी पुत्र डॉ रत्न नारायण तिवारी शेखरपुर निवासी, बीते बुधवार देर रात कैंची धाम दर्शन को आए थे तभी यह घटना हुई।
इस हादसे के बाद एक बार फिर पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है। फिलहाल पुलिस इस दुर्घटना के सभी कारणों की जांच कर रही है।