Viral: Baba Ramdev’s sharp attack on Dhirendra Shastri—"Hey, you fool, save yourself first, you hypocrite!"—comes as Shastri claims to be a 'Sanatani' who will 'save the Hindu religion.'
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव का बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘अरे तू खुद को बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का। बाबा रामदेव ने बाबा बागेश्वर को सनातन धर्म के नाम पर बयानबाजी करने पर घेरते हुए जबरदस्त प्रहार किया है। बिना किसी का नाम लिए ऐसी खरी-खोटी सुनाई कि बयान चर्चा का विषय बन गया।
तेरी मति मारी गई है पाखंडी…
धीरेंद्र शास्त्री पर आज तो बाबा रामदेव ने भी तलवार चला दी है https://t.co/oHN3jQEUgk— yogeshh sharma.. (@yogeshsh2135) November 23, 2026
बाबा रामदेव ने कहा ‘कुछ लोगों ने न वेद पढ़े हैं, न दर्शन जानते हैं, न संविधान समझते हैं और न लोकतंत्र। बस बकवास करते हैं और कहते हैं कि हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म बचाएंगे। रामदेव यहीं नहीं रुके। भगवान राम और कृष्ण की तुलना करने वाले बयानों पर भी बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री जमकर बरसे। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले भगवान कृष्ण को लेकर टिप्पणी की गई, फिर माफी मांगी गई, बांके बिहारी के दरबार में मत्था टेका गया और उसके बाद भी कृष्ण को लेकर वैसी ही बात दोहराई गई।’अरे, तेरी मति मारी गई पाखंडी।’ रामदेव ने तीखे शब्दों में बाबा बागेश्वर से नाराजगी जताई।