1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतापगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तैनात भ्रष्टाचारी दीपक श्रीवास्तव लंबे समय से कर रहा धन उगाही, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

प्रतापगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तैनात भ्रष्टाचारी दीपक श्रीवास्तव लंबे समय से कर रहा धन उगाही, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों का अलग ही दबदबा देखने को मिल रहा है। वर्षों से तैनात अफसरों और कर्मचारियों की लाख शिकायतों के बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। मामला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रतापगढ़ में जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) में तैनात जिला लेखा प्रबंधन (डैम) के पद पर कार्यरत दीपक श्रीवास्तव से जुड़ा है।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों का अलग ही दबदबा देखने को मिल रहा है। वर्षों से तैनात अफसरों और कर्मचारियों की लाख शिकायतों के बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। मामला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रतापगढ़ में जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) में तैनात जिला लेखा प्रबंधन (डैम) के पद पर कार्यरत दीपक श्रीवास्तव से जुड़ा है। दीपक श्रीवास्तव की मनमानी और भ्रष्टाचार के किस्से अब आम हो चुके हैं। बावजूद इसके इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यही नहीं लंबे समय से तैनात होने के बाद भी दीपक श्रीवास्तव का तबादला नहीं हो पा रहा है। तत्कालीन सांसद से लेकर भाजपा के नेताओं की शिकायत के बाद भी दीपक श्रीवास्तव का दबदबा कायम है।

पढ़ें :- UP के स्वास्थ्य विभाग में बढ़ता जा रहा है दवा माफियाओं का वर्चस्व, करीब एक दर्जन जिलों में इनके इशारों पर बनने जा रहे CMO, देखिए लिस्ट

दरअसल, जिला लेखा प्रबंधन (डैम) के पद पर तैनात दीपक श्रीवास्तव पर भ्रष्टाचार और कमीशन के गंभीर आरोप लग चुके हैं। भाजपा नेता संगम लाल गुप्ता, सुनील गोयल, विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य समेत अन्य लोगों ने प्रमुख सचिव राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समेत अन्य अधिकारियों से दीपक श्रीवास्तव के भ्रष्टाचार की शिकायत कर चुके हैं। इतनी शिकायतों के बाद भी दीपक श्रीवास्तव पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

धन उगाही करते हैं दीपक श्रीवास्तव
जिला लेखा प्रबंधन (डैम) दीपक श्रीवास्तव जमकर धन उगाही करते हैं। प्रतापगढ़ के तत्काली सांसद संगम लाल गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक से भी शिकायत की थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि, वर्षों से तैनात दीपक श्रीवास्तव पैठ बनाकर धन उगाही करते हैं और निविदाओं को मनमानी ढंग से ठेकेदारों से पैसा लेकर निविदा निकालते हैं। साथ ही, भगुतान वाले हर बिल में अपना कमीशन लेते हैं।

16 वर्षों से तैनात है दीपक श्रीवास्तव
जिला लेखा प्रबंधन दीपक श्रीवास्तव 16 वर्षों से तैनात हैं। दीपक श्रीवास्तव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। बिल भुगतान के साथ ही ठेकेदारों से वसूली करने की भी शिकायत हो चुकी है। इसके बाद भी दीपक श्रीवास्तव पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी भूमिका पर सवाल उठते हैं कि आखिर इतने गंभीर भ्रष्टाचार के बाद भी दीपक श्रीवास्तव को क्यों बचाया जा रहा है?

पढ़ें :- दवा माफियाओं के करीबी डॉक्टरों को मिलने जा रही है CMO की कुर्सी, सीएम कार्यालय से लेकर स्वास्थ्य विभाग इनके आगे है नतमस्तक

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...