1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral : कृपा के भिखारियों आंखें खोलो… हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई कोई भी हो? कृपा नहीं मिलेगी, विजेता दहिया ने अंधविश्वास पर कसा तंज

Viral : कृपा के भिखारियों आंखें खोलो… हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई कोई भी हो? कृपा नहीं मिलेगी, विजेता दहिया ने अंधविश्वास पर कसा तंज

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया (Vijeta Dahiya) एक बार फिर एक टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो क्लिप में छठ पूजा और कृपा का जिक्र करते हुए कुछ तौर तरीकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें एक महिला नाले में छठ पूजा के लिए खड़ी नजर आ रही है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया (Vijeta Dahiya) एक बार फिर एक टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो क्लिप में छठ पूजा और कृपा का जिक्र करते हुए कुछ तौर तरीकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें एक महिला नाले में छठ पूजा के लिए खड़ी नजर आ रही है। एक अन्य सीन में एक महीना यमुना के झाग वाले पानी में खड़ी दिख रही है। इस पर विजेता दहिया जोरदार हमला बोलते हुए कह रहे हैं कि सब कृपा के लिए हो रहा है, लेकिन कृपा नहीं मिलेगी।

पढ़ें :- राम मंदिर में पुजारियों के लिए सख्त नियम, गर्भगृह में मोबाइल भी बैन

साइंस है कि कोई महिला गटर में खड़े होकर?

विजेता दहिया (Vijeta Dahiya)  ने कहा कि हमारे रीति-रिवाज के पीछे साइंस है, साइंस है कि कोई महिला गटर में खड़े होकर पूजा कर रही है, कोई जहरीले झाग में पूजा कर रही है। यह सब कृपा की झूठी उम्मीद में हो रहा है। यह सब कृपा के लिए चल रहा है। हजारों तरीके के रीति-रिवाज चल रहे हैं। पता नहीं क्या-क्या चल रहा है।

दिमाग खराब हो जाता है

विजेता दहिया (Vijeta Dahiya)  ने आगे कहा कि हर रोज में इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो देखता हूं जिससे दिमाग खराब हो जाता है। कहीं पर कोई बाबा ऐसे फेंक रहा है और लोग कुत्ते की तरह झपट पड़ रहे क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि बाबा के हाथ से आया है, वह ले लूंगा तो कृपा मिल जाएगी। कोई बाबा के चरणों का पानी पी रहा है तो कोई अन्नकूट के ढेर पर झपट पड़ रहा है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले-1947 का बंटवारा कांग्रेस की कायरता का प्रमाण, पीएम मोदी जैसा नेतृत्व होता तो कोई बाल भी बांका न कर पाता

हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई, कोई सेंस नहीं

विजेता दहिया (Vijeta Dahiya)  ने कहा कि बस कृपा… कृपा… कृपा लोग करें जा रहे हैं सालों से, मिल गई कृपा? कृपा कभी मिलेगी भी नहीं। कृपा के भिखारियों अपनी आंखें खोलो और ये हिन्दू-मुस्लिम तो मत की करना… हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई कोई भी हो? इन सभी के रीति रिवाजों और परंपराओं का कोई सेंस नहीं है।

कोई कृपा नहीं मिलेगी

विजेता दहिया (Vijeta Dahiya)  ने सभी रीति रिवाजों पर तंज कसते हुए कहा कि कोई मोमबत्ती जला रहा है तो कोई ताबीज पहन रहा है और कोई चादर चढ़ा रहा है। कुछ भी कर लो… लेकिन कोई कृपा नहीं मिलनी है। या तो नास्तिक बन जाओ या तो आस्तिक हो तो भगवान से सीधे प्रार्थना करो। कुछ मिलना होगा तो मिलेगा अन्यथा अपने पैरों पर खड़े हो।

…ताकि समझ ना आए कि अन्याय का कारण क्या?

पढ़ें :- बांग्लादेश में हिंदू परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग को पानी में डुबोया

विजेता दहिया (Vijeta Dahiya)  ने मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनके हाथों में मीडिया है वे लोग कभी भी गरीब लोगों तक यह आधुनिक संवाद और विचार नहीं पहुंचने देंगे। इन लोगों की फिल्में और टीवी सभी इसी को बढ़ावा देते हैं ताकि इस गरीब औरत (गटर में पूजा कर रही वीडियो में दिखी महिला) को समझ में ना आ जाए कि उसके साथ हो रहे अन्याय का कारण क्या है।

लोगों को क्यों बेवकूफ बना रहे हो?

विजेता दहिया (Vijeta Dahiya)  ने आगे कहा कि गरीब औरत यह समझती रहे कि हालात के जिम्मेदार उसके ही कर्म हैं और मैं पूजा करूंगी तो मुझे कृपा मिल जाएगी और कृपा नहीं मिली तो मेरी ही पूजा में कोई कमी रह गई होगी। इस तरीके से तुमने लोगों को फंसा रखा है। दलील यह दी जाती है कि सभी के धार्मिंक मान्यताओं की कद्र करनी चाहिए। मैं इसकी कद्र करूं कि कोई औरत गटर में खड़े होकर पूजा कर रही है। लोगों को क्यों बेवकूफ बना रहे हो यार?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...