1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘कांग्रेस के भीख के कटोरे में अखिलेश कितनी सीटें डालेंगे?’ भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कसा तंज

‘कांग्रेस के भीख के कटोरे में अखिलेश कितनी सीटें डालेंगे?’ भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कसा तंज

बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने सपा-कांग्रेस के सीट बंटवारे पर तंज कसते हुए कहा कि देखना होगा अखिलेश यादव कांग्रेस को कितनी सीटें देते हैं। उन्होंने नितिन नवीन के बयान का समर्थन किया और राहुल गांधी के आरएसएस संबंधी बयान पर भी पलटवार किया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

SP Congress Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होने लगी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी मुद्दे पर बीजेपी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश यादव कांग्रेस के भीख के कटोरे में कितनी सीटें डालते हैं। उनके इस बयान ने यूपी की सियासत में गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं को नया मुद्दा दे दिया है।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 : मतदाता सूची में नाम जांचने व जुड़वाने का 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस

आरपी सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान का भी समर्थन किया। नितिन नवीन ने कहा था कि बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पार्ट टाइम पॉलिटिशियन नहीं हैं, बल्कि साल के 365 दिन और 24 घंटे जनता तथा समाज के बीच रहकर काम करते हैं।

इस पर आरपी सिंह ने कहा कि नितिन नवीन बिल्कुल सही कह रहे हैं। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह समाज सेवा में लगे रहते हैं। वे लगातार लोगों के बीच रहते हैं और उनकी भलाई के लिए काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी तरह बीजेपी के नेता कुछ घंटे काम करके छुट्टियों पर नहीं चले जाते। पार्टी के सभी नेता समाज सेवा के लिए समर्पित हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से भारत की भाषाई विविधता की तारीफ किए जाने पर भी आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश की सभ्यता को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और दुनिया भी इसका लोहा मान रही है।

वहीं, राहुल गांधी के आरएसएस को लेकर दिए गए बयान पर आरपी सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इतिहास की जानकारी कम है और उन्हें महात्मा गांधी के बारे में पढ़ना चाहिए। आरपी सिंह ने 1934 में महात्मा गांधी के वर्धा स्थित संघ शिविर जाने का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि वहां से लौटने के बाद गांधी जी ने संघ के अनुशासन और व्यवस्था की सराहना की थी।

पढ़ें :- अतरौलिया में 'संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन' ऐतिहासिक रूप से सफल, प्रशांत कुमार सिंह, बोले-संगठन की ताकत, सर्वसमाज की आवाज

दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी और आरएसएस को भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की समझ नहीं है। इसी बयान पर आरपी सिंह ने राहुल गांधी के ज्ञान पर सवाल उठाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...