भोराजपुर खुर्द स्थित कांटा वाली बाग में रविवार को आयोजित 'संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन' अतरौलिया की राजनीति में एक यादगार दिन बन गया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं 343-अतरौलिया विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी प्रथांत कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए इस महासम्मेलन में क्षेत्र के गांव-गांव से भारी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने महासम्मेलन को संबोधित किया।
अतरौलिया (आजमगढ़)। भोराजपुर खुर्द स्थित कांटा वाली बाग में रविवार को आयोजित ‘संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन’ अतरौलिया की राजनीति में एक यादगार दिन बन गया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं 343-अतरौलिया विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी प्रथांत कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए इस महासम्मेलन में क्षेत्र के गांव-गांव से भारी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने महासम्मेलन को संबोधित किया।
मछुआरों के हक़, सम्मान और अधिकार की बुलंद आवाज़—सिर्फ़ निषाद पार्टी!
मछुआरों के संघर्ष से लेकर अधिकारों की लड़ाई तक, निषाद पार्टी हर कदम पर समाज के साथ खड़ी है।
मछुआरों की ताकत, निषाद पार्टी!#मछुआरोंकेलिएसिर्फनिषादपार्टी #निषादपार्टी #मछुआराअधिकार #मछुआरासमाज #हककीलड़ाई #मेहरूनक्रांति #डॉसंजयनिषाद #निषादसमाज #सामाजिकन्याय
— Dr. Sanjay Kumar Nishad (@drsanjayknishad) November 22, 2026
पदयात्रा और बाइक रैली ने बांधा समां
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पीजीआई 100 बेड हॉस्पिटल से निकली भव्य पदयात्रा और 10 हजार बाइकों की विशाल रैती से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कांटा वाली बाग पहुंची। पूरा अतरौलिया पोस्टर-बैनरों से सजा रहा और रास्ते भर कार्यकर्ताजों का जोश देखते ही बनता था। कार्यकर्ताओं ने कई दिनों तक गांव-गांव जाकर घर-घर न्योता दिया था, जिसका नतीजा महासम्मेलन में उमड़ी भीड़ के रूप में सामने आया।
प्रशांत कुमार सिंह, बोले-संगठन की ताकत, सर्वसमाज की आवाज
महासम्मेलन की तैयारियों से लेकर सफल आयोजन तक प्रशांत कुमार सिंह की मेहनत, संगठन क्षमता और जमीनी पकड़ साफ दिखाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस महासम्मेलन का उद्देश्य केवल निषाद समाज ही नहीं, बल्कि क्षत्रिय, ब्राह्मण, गोंड, प्रजापति, राजभर सहित सभी वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है। उल्लेखनीय है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रशांत कुमार सिंह अतरौलिया सीट पर दूसरे स्थान पर रहे थे। तब से वे लगातार क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय हैं और आज का महासम्मेलन उनकी बढ़ती लोकप्रियता तथा हर वर्ग में उनकी स्वीकार्यता का प्रमाण बना। क्षेत्र में उन्हें अतरौलिया से पार्टी के सबसे मजबूत संभावित प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।
आज जनपद आज़मगढ़ के विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा मिले भव्य स्वागत, अपार जनसमर्थन और स्नेह से अभिभूत हूँ। जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा, गगनभेदी नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
पढ़ें :- आज फिर हुआ एक जेन-अल्फा छात्र आंदोलन: शहर था आजमगढ़, विषय- शिक्षकों की नियुक्ति हेतु...
यह स्वागत केवल एक व्यक्ति का स्वागत नहीं, बल्कि निषाद समाज के अधिकारों, सम्मान, स्वाभिमान और संघर्ष की विचारधारा के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। माताओं, बहनों, युवाओं एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का यह उत्साह नई ऊर्जा और संकल्प प्रदान करता है।
आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। निषाद समाज के हक़ और अधिकारों की लड़ाई को हम पूरी मजबूती के साथ सदन से सड़क तक जारी रखेंगे।
निषाद पार्टी ज़िंदाबाद!
निषाद समाज एकता ज़िंदाबाद!
मछुआरों के हक़ की लड़ाई ज़िंदाबाद!#निषादपार्टी #आज़मगढ़ #अतरौलिया #निषादसमाज #जनसमर्थन #भव्यस्वागत #मेहरूनक्रांति #मछुआरोंकेहक #सामाजिकन्याय #सदनसेसड़कतक #डॉसंजयनिषाद #Mission2027 #NishadParty #NishadSa
— Dr. Sanjay Kumar Nishad (@drsanjayknishad) November 22, 2026
डॉ. संजय निषाद बोले- ‘5 किलो राशन नहीं, लखनऊ-दिल्ली में शासन चाहिए’
मुख्य अतिथि डॉ. संजय निषाद ने अपने संबोधन में समाज की राजनीतिक भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि 5 किलो राशन नहीं, लखनऊ-दिल्ली में शासन चाहिए। उन्होंने केवट, मल्लाह, मांझी, निषाद, कश्यप, बिंद और राजभर समेत मछुआ समाज को अनुसूचित जाति (SC) में शामिल करने की मांग दोहराई। सीटों के सवाल पर डॉ. निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी उन क्षेत्रों में चुनाव लड़ना चाहती है जहां निषाद समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से 37 सीटों की मांग की है। अतरौलिया सीट पर भी उन्होंने निषाद पार्टी का दावा मजबूती से रखा।
अतरौलिया ने दिया स्पष्ट संदेश
जनपद आजमगढ़ | अतरौलिया
संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन में महामना डॉ. संजय कुमार निषाद जी, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, के आगमन में उमड़ा जनसैलाब
Dr.Sanjay Kumar Nishad Nishad https://t.co/QWdexPVb8V
— sanjeet nisad Allahabadi (@sknsanjeet) November 22, 2026
पढ़ें :- शादी समारोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
महासम्मेलन की सफलता ने यह संदेश दिया है कि अतरौलिया में निषाद पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता 2027 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशांत कुमार सिंह ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की जनता, सभी समाजों के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।