1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. मौत को छूकर निकली बेकाबू कार, गोद में बच्चे को लेकर खड़ी थी महिला, चंद सेकंड में दुकान में घुसी गाड़ी

मौत को छूकर निकली बेकाबू कार, गोद में बच्चे को लेकर खड़ी थी महिला, चंद सेकंड में दुकान में घुसी गाड़ी

सड़क किनारे एक महिला गोद में मासूम बच्चे को लेकर खड़ी थी। पास में कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार कार उनकी तरफ बढ़ी और ऐसा मंजर सामने आया, जिसे देखकर हर कोई सहम गया, देखिए पूरी खबर।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral Accident Video: केरल के तिरुवनंतपुरम जिले से सड़क हादसे का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां नेदुमंगड-विथुरा रोड पर मन्नारकोणम के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 2 बजे पीपुल्स लाइब्रेरी के सामने हुई। कार सड़क किनारे बनी एक दुकान की तरफ तेजी से बढ़ी और देखते ही देखते उसके अंदर जा घुसी।

पढ़ें :- Video Viral : अनंत अंबानी ने शाहरुख को कराया चुप? उंगली दिखाकर किया ये इशारा, किंग खान चेहरे के हाव-भाव भी कैमरे में कैद

महिला और बच्चे के बेहद करीब से गुजरी गाड़ी

हादसे के वक्त दुकान के बाहर कुछ लोग खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इनमें एक महिला भी थी, जिसकी गोद में छोटा बच्चा था। अचानक कार उनकी तरफ आई और इतनी तेजी से दुकान में घुसी कि वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

 

राहत की बात रही कि कार किसी को अपनी चपेट में लिए बिना दुकान के अंदर जा घुसी। महिला, बच्चा और वहां मौजूद दूसरे लोग सुरक्षित बच गए।

टक्कर से टूट गया दुकान का शटर

कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का शटर टूट गया और गाड़ी अंदर तक पहुंच गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुकान के पास खड़े लोगों के साथ-साथ कार में सवार परिवार को भी कोई चोट नहीं आई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एक न्यूज एजेंसी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस महिला और मासूम बच्चे की हो रही है, जो कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। जरा सी दूरी का फर्क होता तो यह हादसा बड़े नुकसान में बदल सकता था।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- 'न नौकरी बढ़ी, न सैलरी' मोदी जी ये आपका कबूलनामा, भक्तों से बजवाएं ताली और थाली

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...