Out Of Control Car News in Hindi

मौत को छूकर निकली बेकाबू कार, गोद में बच्चे को लेकर खड़ी थी महिला, चंद सेकंड में दुकान में घुसी गाड़ी

मौत को छूकर निकली बेकाबू कार, गोद में बच्चे को लेकर खड़ी थी महिला, चंद सेकंड में दुकान में घुसी गाड़ी

Viral Accident Video: केरल के तिरुवनंतपुरम जिले से सड़क हादसे का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां नेदुमंगड-विथुरा रोड पर मन्नारकोणम के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 2 बजे पीपुल्स लाइब्रेरी के सामने हुई।