कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रतापगढ़ में हो हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर काफी चर्चाएं भी रहीं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी कथा के खिलाफ नहीं है लेकिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण के बारे में क्या बोला का, उसे कैसे स्वीकार कर लिया जाए?
लखनऊ। कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रतापगढ़ में हो हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर काफी चर्चाएं भी रहीं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी कथा के खिलाफ नहीं है लेकिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण के बारे में क्या बोला का, उसे कैसे स्वीकार कर लिया जाए?
दरअसल, मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने अपने कार्यक्रम में हनुमानजी को नचा दिया था। अखिलेश ने सवाल किया कि अगर हममें से कोई भगवान श्रीकृष्ण या भगवान श्रीराम के बारे में ऐसा कुछ बोल देता तो क्या होता? उन्होंने कहा कि इस पर सभी को विचार करना चाहिए।
वहीं, उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने पार्टी से दूर हुए नेताओं को फिर से जोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि, ‘रूठों को मनाएंगे और छूटे नेताओं को बुलाएंगे।’ इसके साथ ही, गोरखपुर की घटना का जिक्र करते हुए सड़क हादसों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।
उन्होंने लखनऊ के अर्जुनगंज में मुख्यमंत्री के काफिले से जुड़े हादसे का उल्लेख किया, जिसमें तीन लोगों की जान गई थी। सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री पर मुकदमा नहीं होना चाहिए था? उन्होंने भाजपा नेताओं और मंत्रियों के काफिलों से जुड़े सड़क हादसों का ब्योरा भी रखा। उनका दावा था कि देश में एक साल के भीतर सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
यश भारती की राशि एक लाख करेंगे
इसके साथ ही, अखिलेश यादव ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनेगी तो यश भारती सम्मान की धनराशि बढ़ाई जाएगी। अभी इस सम्मान के तहत 50 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा।