राजस्थान के पीपलू में चुनावी हार के बाद करीब 50 रोड लाइटें हटाने का मामला चर्चा में है। बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका शर्मा, जो विधायक रामसहाय वर्मा के PA आलोक शर्मा की पत्नी हैं, चुनाव हार गईं। आरोप है कि नतीजे आने के तीन घंटे बाद ही बिजली निगम की टीम ने लाइटें उतार दीं। जिसपर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
Panchayat Election: राजस्थान के टोंक जिले से चुनावी राजनीति और विकास कार्यों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत चुनाव में एक प्रत्याशी की हार के महज तीन घंटे बाद ही वार्ड में लगी करीब 50 रोड लाइटें हटा दी गईं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सियासी विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि क्या चुनाव में हार का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ेगा?
मामला पीपलू पंचायत समिति के वार्ड नंबर-2 का है। यहां से बीजेपी की प्रत्याशी प्रियंका शर्मा चुनाव मैदान में थीं। खास बात यह है कि प्रियंका शर्मा निवाई-पीपलू से विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक यानी PA आलोक शर्मा की पत्नी हैं।
जानकारी के मुताबिक, चुनाव के दौरान वार्ड की गलियों में करीब 50 रोड लाइटें लगाई गई थीं। इससे इलाके में रोशनी की व्यवस्था हो गई थी। स्थानीय स्तर पर चर्चा थी कि ये लाइटें विधायक के कहने पर लगवाई गई हैं। हालांकि, इन्हें लगवाने के आधिकारिक आदेश किसने दिए थे, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
‘वोट नहीं तो रोड लाइट नहीं!’ चुनाव हारते ही हटाई गईं 50 स्ट्रीट लाइटें
◆ राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू में लाइटें हटाने पर ग्रामीणों का विरोध
पढ़ें :- राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पाकिस्तान ने बिछाया था मौत का जाल? भारत-पाक सीमा के पास ब्लास्ट से मचा हड़कंप
◆ निवाई विधायक के PA की पत्नी प्रियंका शर्मा वार्ड-2 से चुनाव हार गई थीं
◆ चुनाव परिणाम के कुछ घंटे बाद बिजली निगम की टीम लाइटें खोलकर ले गई
◆ मामले की जांच टोंक एक्सईएन आरडी मीना को सौंपी गई
#Rajasthan |#Tonk |
— News24 (@news24tvchannel) November 22, 2026
पढ़ें :- Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया'
चुनाव के नतीजे आए तो प्रियंका शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। आरोप है कि परिणाम घोषित होने के महज तीन घंटे बाद बिजली निगम की टीम वार्ड में पहुंची और खंभों पर लगी करीब 50 रोड लाइटें उतार दीं। इस कार्रवाई के बाद गलियों में एक बार फिर अंधेरा छा गया।
ग्रामीणों ने इस कदम पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि क्या चुनाव में वोट नहीं मिलने पर विकास की सुविधाएं भी छीन ली जाएंगी? लोगों का कहना है कि बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं किसी प्रत्याशी की जीत या हार पर निर्भर नहीं होनी चाहिए।
अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर रोड लाइटें किसके आदेश पर लगाई गई थीं और चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें हटाने का निर्देश किसने दिया? फिलहाल इस मामले में आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।